Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jun, 2025 03:19 PM

सोशल मीडिया पर 'इंस्टा क्वीन भाभी' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी अब इस दुनिया में नहीं रही। कमल कौर का शव एक कार से बरामद किया गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ऐसे में लगातार कमल कौर का मर्डर केस सुर्खियों में...
मुंबई. सोशल मीडिया पर 'इंस्टा क्वीन भाभी' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी अब इस दुनिया में नहीं रही। कमल कौर का शव एक कार से बरामद किया गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ऐसे में लगातार कमल कौर का मर्डर केस सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके मर्डर की साजिश तीन महीने पहले की गई थी। वहीं, अब केस पर सिंगर मीका सिंह ने रिएक्ट करते हुए अपनी भड़ास निकाली है।
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साजिश करने वाले अमृतपाल महरों और निमरजीत पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने एक औरत को मारकर बड़ा गर्व का काम किया है।
वीडियो में सिंगर कहते हैं- 'एक इंफ्लुएंसर लेडी का मर्डर हो गया। ये बड़ी बात हो गई। कमाल हो गया। इतना प्राउड मूमेंट हो गया। मेरा नाम मीका सिंह है। सिख परिवार से हूं और मुझे बहुत गर्व है कि एक सिख ने एक औरत को मार डाला। बहुत अच्छे। अभी तक सिखों को मदद करने वाले लोगों के रुप में जाना जाता था। जरुरतमंदों के साथ सबसे पहले खड़े होने वाले हैं लेकिन ये तो बहुत अलग है। अमृतपाल सिंह भाई आप छा गए। आपको सैल्यूट है। आपको और आपके बंदों को बहुत बधाई हो।'
उन्होंने आगे कहा- 'जिस कौम पर सारी दुनिया मान करती है वो क्या कर रही है बेचारी। इतने वेल्ले हो गए हैं सारे। कौन नाच रहा है, कौन छोटे कपड़े पहन रहा है। उन्हें मार दो। दुनिया में इतनी दिक्कते हैं, उन्हें ठीक करो। आपके लिए दुनिया में बस यही काम बचा है। जो औरत छोटे कपड़े पहन रही है उसे मार दो।'
मीका ने पंजाब सरकार से सच पता लगाने और कातिलों को सजा देने के लिए अपील करते हुए कहा- मैं हरजीत सिंह रसूलपुर का सपोर्ट करता हूं और हर तरह से उनकी मदद करने को तैयार हूं।