मुंबई की बारिश से हैं परेशान फिर भी नहीं रुक रही मस्ती, 'ऑरा फार्मिंग डांस' करते शख्स का Video Viral

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Aug, 2025 04:13 PM

man performs aura farming dance on mumbai flooded street

मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण बारिश से जूझ रहे हैं. पिछले कई दिनों से मुंबई का बारिश से बुरा हाल है। इन सबके बीच मुंबई के उपनगर मुंब्रा में पानी से भरी सड़क का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को पानी से भरी...

मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण बारिश से जूझ रहे हैं. पिछले कई दिनों से मुंबई का बारिश से बुरा हाल है। इन सबके बीच मुंबई के उपनगर मुंब्रा में पानी से भरी सड़क का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को पानी से भरी सड़क में ऑरा फार्मिंग डांस करते दिख रहे हैं। 

वीडियो में वह शख्स बारिश के पानी में डूबे एक डिवाइडर पर संतुलन बनाता हुआ दिखाई दे रहा है।कुछ ही पल बाद, वह पानी से भरी सड़क पर छलांग लगाने से पहले अपने साथ लाई एक चटाई पर उतरता है और फिर अपने खास ऑरा फार्मिंग डांस स्टेप्स करता है। 

ऑरा फार्मिंग डांस, जिसे "बोट डांस" के नाम से भी जाना जाता है 11 साल के इंडोनेशियाई लड़के रेयान अर्कान दिखा द्वारा प्रस्तुत किए जाने के बाद से लोगों के बीच पॉपुलर हो गया है। पिछले महीने सोशल मीडिया पर अपने बोट डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यह लड़का इंटरनेट सेंसेशन बन गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!