Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Aug, 2022 12:47 PM

टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज एक के बाद एक हादसे का शिकार हो रहे हैं। जहां बीते महीने कपल और उनकी बेटी तारा को कुक ने जान से मारने की धमकी दी थीं। वहीं अब माही विज और तारा प्लेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई हैं। हाल ही में माही विज ने...
मुंबई: टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज एक के बाद एक हादसे का शिकार हो रहे हैं। जहां बीते महीने कपल और उनकी बेटी तारा को कुक ने जान से मारने की धमकी दी थीं। वहीं अब माही विज और तारा प्लेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई हैं। हाल ही में माही विज ने बताया है कि प्लेन से यात्रा करते वक्त उनकी फ्लाइट में आग लग गई थी। इस वाक्ये का दर्द माही विज ने सोशल मीडिया पर बयां किया है।
माही विज ने तारा और अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस हंसी की वजह इन दोनों का प्लेन हादसे से सलामत रहना है क्योंकि माही विज ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी में कभी-कभी कुछ भी हो सकता है।
माही ने लिखा-'टेक ऑफ से चंद सेकेंड पहले, इंजन के पास धुंआ था। पहली बार मैं बस अपनी बेटी को देखती रही और मैं सुन्न हो गई। मेरी मां तारा का हाथ पकड़ रही थीं और वह बस प्रार्थना करती रहीं। हमें सुरक्षित रखने के लिए पायलट और एंडिगो (एयरलाइन) का विशेष धन्यवाद। आशीर्वाद काम करता है। तारा धन्य हैं। दुआएं रंग लाती हैं, आप सभी का धन्यवाद।'

माही विज अपनी बेटी के साथ गोवा के लिए फ्लाइट में रवाना होने वाली थीं। तब उड़ान भरने से पहले प्लेन में टेक्निकल दिक्कत की वजह से अचानक से प्लेन के इंजन में आग लग गई हालांकि प्लेन के पायलट और स्टाफ की सूझभूझ से इस हादसे को टाला गया।

पर्सनल लाइफ की बात करेंतो जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में शादी की थी। शादी के बाद कई साल तक जय और माही बेबी प्लानिंग में लगे हुए थे लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने आईवीएफ के जरिए शादी के लगभग 9 साल बाद 3 अगस्त 2019 को अपनी बेटी तारा का स्वागत किया था। कपल ने दो बच्चों को गोद भी लिया है जो उनके केयरटेकर के हैं। इनका नाम राजवीर और खुशी है।