दिग्गज संगीतकार और ‘फैमिली अफेयर’ के अग्रणी स्ली स्टोन का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Jun, 2025 10:28 AM

legendary musician and  family affair  pioneer sly stone passes away

संगीत की दुनिया से हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार और ‘फैमिली अफेयर’ के अग्रणी स्ली स्टोन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने सोशल...

मुंबई. संगीत की दुनिया से हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार और ‘फैमिली अफेयर’ के अग्रणी स्ली स्टोन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की है। इस खबर के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 PunjabKesari


स्ली स्टोन के प्रचारक कार्लीन डोनोवन ने एक बयान के जरिए पुष्टि की है कि लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में संगीतकार स्ली स्टोन ने अंतिम सांस ली है। बयान के मुताबिक, स्ली स्टोन पिछले काफी समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और अन्य स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थ और  अपने परिवार के बीच उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sly Stone (@slystoneofficial)

 
 स्ली स्टोन के निधन पर उनके परिवार ने एक पोस्ट के जरिए लिखा, ‘हम बहुत दुखी मन के साथ अपने पिता स्ली और द फैमिली स्टोन के स्ली स्टोन के निधन की घोषणा कर रहे हैं। वह COPD और अन्य स्वास्थ्य संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय तक इससे गुजरने के बाद उन्होंने अपने तीन बच्चों और करीबी दोस्तों, परिवार के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा कह दिया है। हम आशा करते हैं कि उनका महान संगीत विरासत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’

 


बता दे, स्ली स्टोन का जन्म टेक्सास के डेंटन में हुआ था। उनका  असली नाम सिल्वेस्टर स्टीवर्ट था। हालांकि फैंस के बीच वह स्ली स्टोन के नाम से मशहूर थे। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही म्यूजिक में अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। उत्तरी कैलिफोर्निया जाने के बाद उन्होंने होम रिकॉर्डिंग, मल्टीट्रेक लेयरिंग और ड्रम मशीनों का इस्तेमाल करना शुरू किया। यहीं से उन्होंने सफलता की चढ़ाई चढ़ी। संगीत की दुनिया में योगदान देने के लिए स्ली को ग्रैमी समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!