16 साल की हुई करिश्मा कपूर की बेटी समायरा, फैमिली संग यूं मनाया बर्थडे

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Mar, 2021 10:30 AM

karisma kapoor throw party on daughter samaira 16th birthday

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर 11 मार्च को अपना 16वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर करिश्मा ने बेटी के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, तैमूर अली खान, बबीता कपूर और रणधीर कपूर पहुंचे। इसके...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर 11 मार्च को अपना 16वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर करिश्मा ने बेटी के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, तैमूर अली खान, बबीता कपूर और रणधीर कपूर पहुंचे। इसके अलावा पार्टी में  उनकी बर्थडे पार्टी में चंकी पांडे की छोटी बेटी रिसा पांडे, संजय कपूर के बेटे जहान कपूर सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

PunjabKesari

सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में समीरा मां करिश्मा के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में मां बेटी किसी बात पर खिलखिलाती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो समीरा ग्रे शाॅर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

समीरा ने गले में हैप्पी बर्थडे वाला टैग और सिर पर ताज पहन रखा है। समीरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शेयर कर करिश्मा ने लिखा-'तुम हमेशा मेरी छोटी सी प्रिंसेस रहोगी, हैप्पी 16th बर्थडे' 

PunjabKesari

'बेबो मां' ने यूं किया विश

समायरा की बेबो मां यानी करीना कपूर खान ने भी खास तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया। उन्होंने  समायरा और कियान के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो को शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'तुम एक कारण से मुझे बेबो मां बुलाती हो...क्योंकि तुम्हें पता है जब तुम्हारी मम्मी किसी बात के लिए ना कर दे तो किसके पास आना है...मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं मेरी बच्ची... हमेशा खुश और स्वस्थ रहो और ऊंची उड़ान भरो । मैं तुमसे प्यार करती हूं... हैप्पी बर्थडे समू।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!