'चलो एक पीरियड-फ्रेंडली वर्ल्ड बनाएं..महिलाओं की आवाज बनीं करीना कपूर, मासिक धर्म को लेकर कही ये बातें

Edited By suman prajapati, Updated: 29 May, 2025 01:55 PM

kareena kapoor spoke openly about menstruation

महिलाओं में पीरियड्स एक ऐसा विषय है, जिस पर खुलकर बात होनी चाहिए, ताकि हर कोई लड़कियों की समस्या को समझ सके। हालांकि, अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पीरियड्स और इसे लेकर समाज में फैली मानसिकता पर खुलकर बात कर चुकी हैं, लेकिन आज भी लोगों की सोच में उतना...

मुंबई. महिलाओं में पीरियड्स एक ऐसा विषय है, जिस पर खुलकर बात होनी चाहिए, ताकि हर कोई लड़कियों की समस्या को समझ सके। हालांकि, अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पीरियड्स और इसे लेकर समाज में फैली मानसिकता पर खुलकर बात कर चुकी हैं, लेकिन आज भी लोगों की सोच में उतना बदलाव नहीं, हुआ जितना होना चाहिए। इसी बीच अब हाल ही में ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे’ पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने खुलकर बात की है।


करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर गुजरात के स्कूलों में मासिक धर्म जागरूकता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लिखा- “गुजरात के स्कूलों में अब ‘मासिक धर्म कॉर्नर’ बनाए गए हैं, जो एक सुरक्षित और स्वागत योग्य पहल है। यहां छात्र कार्ड गेम, रोल-प्ले एप्रन, इंटरैक्टिव मॉडल और किताबों के जरिए पीरियड्स के बारे में सीखते हैं और समझते हैं।”

 

करीना ने बताया कि यह पहल यूनिसेफ इंडिया और सरकार के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है, जो स्कूलों में मासिक धर्म को लेकर बातचीत को सामान्य बना रही है और वर्षों से चली आ रही चुप्पी और भ्रांतियों को तोड़ रही है।


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए 1,03,000 से ज्यादा लड़कियों और 88,000 से अधिक लड़कों तक पहुंच बनाई जा चुकी है, जो न सिर्फ जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान भी पैदा कर रहा है। साथ ही यह लड़कियों को स्कूल में बने रहने और अपने सपनों की ओर बढ़ने में मदद कर रहा है।
अंत में करीना ने लिखा,“चलो एक पीरियड-फ्रेंडली वर्ल्ड बनाएं। हर छात्र के लिए खुली बातचीत और एक सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देना जरूरी है। मासिक धर्म मायने रखता है।”

 बता दें करीना कपूर से पहले एक्ट्रेस  निमरत कौर और संदीपा धर ने भी मासिक धर्म पर खुलकर बात करने की जरूरत पर जोर दिया था। संदीपा ने कहा था कि हर छोटा कदम महत्वपूर्ण होता है और पीरियड्स जैसे जरूरी विषय पर खुली बातचीत होना बेहद जरूरी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!