पंजाब आकर डाइटिंग भूली करीना कपूर, मक्की की रोटी और साग खाते की तस्वीर आई सामने

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Nov, 2019 04:43 PM

kareena eat punjab s special delicacy makhan roti and saag

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं। बीते दिनों ही फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर लीक हुई थी। इस तस्वीर में वह देसी अवतार में दिखीं थीं।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं। बीते दिनों ही फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर लीक हुई थी। इस तस्वीर में वह देसी अवतार में दिखीं थीं। वहीं हाल ही में करीना की एक और तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह मक्खन, साग और मक्की की रोटी खाती दिख रही हैं।

PunjabKesari, kareena kapoor  khan photo, kareena kapoor khan image,  kareena kapoor khan pictures

इस तस्वीर को करीना की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-खाना अपनी भूख के अनुसार खाना चाहिए। और वास्तव में, इसके लिए आपको बस इतना करना चाहिए कि आप शांत रहें और मक्खन-रोटी-साग खाएं। मखान-रोटी-साग क्योंकि अभी करीना कपूर खान पंजाब में है। रात का खाना। करीना की ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari, kareena kapoor  khan photo, kareena kapoor khan image,  kareena kapoor khan pictures

फिल्म की बात करें तो इसमें स्वर्ण मंदिर नरसंहार और इंदिरा गांधी की हत्या के बारे में भी दिखाया जाएगा।आमिर फिल्म में एक सिख का किरदार निभा रहे है और करीना उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी  फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर का किरदार एक फौजी का होता है जो बचपन में दिव्यांग होता है लेकिन अपनी इच्छा शक्ति से वह बहुत कुछ हासिल करता है। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

PunjabKesari, kareena kapoor  khan photo, kareena kapoor khan image,  kareena kapoor khan pictures

करीना के काम की बात करें तो करीना इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आने वाली हैं। ये 2017 में आई हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। इसमें वह पहली बार पुलिस के कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' और करण जौहर की मल्टी स्टारर मूवी 'तख्त' में भी दिखेंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!