यह एडवेंचर का टाइम नहीं..हिमाचल में बाढ़ के संकट बीच कंगना ने की फैंस से अपील, कहा- 'अपने घर पर ही रहें'

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jul, 2023 04:15 PM

kangana appealed to fans stay at home amidst the flood crisis in himachal

मानसून में इन दिनों भारी बारिश के कारण हलचल मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे है। लोगों का जीवन संकट देखते हुए सरकार ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं और लोगों को घर रहने की अपील की है। इसी बीच अब हिमाचल में जन्मी मशहूर...

बॉलीवुड तड़का टीम. मानसून में इन दिनों भारी बारिश के कारण हलचल मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे है। लोगों का जीवन संकट देखते हुए सरकार ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं और लोगों को घर रहने की अपील की है। इसी बीच अब हिमाचल में जन्मी मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने शहर के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की है और किसी भी तरह की यात्रा न करने की अपील की है। 

 

 

 

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिमाचल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए एक स्टोरी साझा की और लिखा, ‘अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। अपने परिवार के साथ सुरक्षित अपने घर पर ही रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें। यह एडवेंचर का टाइम नहीं है।

PunjabKesari


वहीं, कंगना रनौत के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!