बिगड़ी जान्हवी कपूर की तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

Edited By Parminder Kaur, Updated: 18 Jul, 2024 05:47 PM

janhvi kapoor hospitalised due to food poisoning

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में खूब धमाल मचाया और तरह-तरह के खाने का आनंद भी लिया। अब जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जान्हवी को बुधवार को...

मुंबई. एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में खूब धमाल मचाया और तरह-तरह के खाने का आनंद भी लिया। अब जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जान्हवी को बुधवार को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर थीं। गुरुवार को हालत में सुधार ना होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स को टाल दिया है। गुरुवार को उनकी हालत और भी खराब हो गई। इसलिए परिवार ने उन्हें उचित इलाज दिलाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब वह ठीक हो रही हैं, हालांकि, उन्हें अभी भी बहुत कमजोरी है।

PunjabKesari

दोस्त ने यह भी बताया की अभिनेत्री को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, इस पर अभी जान्हवी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!