55 की माधुरी दीक्षित ने करवाई फेस सर्जरी! 'धक-धक गर्ल' की तस्वीर देख यूजर्स बोले-'जवान दिखने के चक्कर में चेहरा बिगाड़ लिया'

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2022 02:59 PM

is madhuri dixit undergone face surgery

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। माधुरी  उम्र के इस पड़ाव में भी बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश हैं। हाल ही में माधुरी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों के आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, सामने आईं...

मुंबई: 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। माधुरी  उम्र के इस पड़ाव में भी बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश हैं। हाल ही में माधुरी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों के आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

PunjabKesari

दरअसल, सामने आईं इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित के चेहरे में काफी बदलाव नज़र आ रहा है जिस वजह से अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 'झलक दिखला जा 10' के सेट के बाहर स्पाॅट हुईं माधुरी रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने इस साड़ी के साथ ऑफ व्हाइट कलर का मैचिंग ब्लाउज पेयर किया। तस्वीरों में माधुरी का चेहरे के साथ-साथ लिप्स के शेप में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके बाद यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उन्होंने फेस सर्जरी करवाई है। 
 PunjabKesari

PunjabKesari

यूजर्स ने कयास लगाते हुए कमेंट किया है कि उन्होंने बोटॉक्स कराया है। एक यूजर ने लिखा- 'उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स से क्या करवा लिया है?' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा 'क्या ये सुनंदा पुष्कर हैं या माधुरी?' वहीं एक यूजर ने कहा- 'बहुत ज्यादा बोटॉक्स।' किसी ने लिखा- 'भाई, चेहरे की हालत बिगाड़ दी।' 

PunjabKesari

काम की बात करें तो  माधुरी वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आईं जो इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फेम गेम में माधुरी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। इन दिनों माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में जज की भूमिका निभा रही हैं। यह शो टीवी पर 5 साल बाद वापस लौटा है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!