जानिए रेपिस्ट बाबा राम रहीम सिंह की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Aug, 2017 03:14 PM

gurmeet ram rahim interesting facts

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप केस में दोषी करार दिया गया है।

मुंबई: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप केस में दोषी करार दिया गया है। राम रहीम को आज बलात्कार के दोष में सजा सुनाई जाएगी। अरबों-खरबों रुपये के मालिक राम रहीम की जिंदगी बेहद रंगीन रही है। राम रहीम ने अब तक कुल पांच फिल्में बनाई हैं, जिसमें उन्होंने खुद एक्टर से लेकर डायरैक्शन तक सब काम किए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक राम रहीम की पांचों फिल्मों ने कुल 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। राम रहीम 2015 में अपनी पहली फिल्म “एमएसजीः द मैसेंजर” लेकर आए थे। उसके बाद एमएसजी-2 भी आई। 2017 में अभी तक वे दो फिल्में लेकर आ चुके हैं। ‘जट्टू इंजीनियर’ और ‘हिंद का नापाक को जवाब-एमएसजी लॉयन हार्ट-2।’

PunjabKesari

- राम रहीम का पूरा नाम संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में राम रहीम का जन्म 15 अगस्त 1967 को हुआ था। राम रहीम डेरा सच्चा सौदा नाम के धार्मिक संगठन का प्रमुख है जिसके समर्थकों की संख्या करीब पांच करोड़ बताई जाती है। 1990 तक सिर्फ 12 लाख भक्त थे। डेरा सच्चा सौदा ने राम रहीम के 50वें जन्मदिन को गोल्डन जुबली बर्थ डे सैलिब्रेशन की तरह मनाया। 1 करोड़ लोग इस जश्न का हिस्सा बने थे। राम रहीम ने बर्थडे पर 51 क्विंटल का केक काटा था। सात दिन का बर्थडे समारोह चला जिसमें पहले 5 दिन में ही 2 करोड़ 75 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। डेरा का दावा है कि इससे बड़ा जश्न दुनिया में कही नहीं हुआ।

PunjabKesari

- हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है जो करीब 2 किलोमीटर के दायरे में बना है। देश में डेरा के 46 आश्रम हैं और शाखाएं अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में भी हैं। आश्रम परिसर में भक्तों के रहने के लिए MSG होटल और कशिश होटल बने हैं। डेरा सच्चा सौदा 104 तरह के सामाजिक कार्यक्रम चलाने का दावा करता है जिसमें रक्तदान से लेकर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण करना, भ्रूण हत्या और नशे के खिलाफ मुहिम भी शामिल है। सिरसा में एक मार्केट कॉम्पलेक्स है जिसमें हर दुकान का नाम सच से शुरु होता है। सच हार्डवेयर, सच मेडिकल स्टोर और सच पेट्रोल पंप आदि।

PunjabKesari

- सूत्रों के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा के पास 202 करोड़ की संपत्ति है। रखरखाव ट्रस्ट करता है जिसके प्रमुख खुद राम रहीम हैं। राम रहीम के नाम कोई संपत्ति नहीं है। सिवाय 200 एकड़ पैतृक जमीन के जो राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में है। हालांकि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद जो जानकारी डेरा की सामने आ रही है उसके मुताबिक संपत्ति की कीमत हजारों करोड़ों में हो सकती है।

PunjabKesari
 
 - कहा जाता है कि राम रहीम बाबा के आश्रम में एक गुफा है जहां राम रहीम रहता था। गुफा में सिर्फ खास सेवादार ही जा सकते है। गुफा में राम रहीम की सुरक्षा महिला सेवादार करती थीं। लेकिन राम रहीम ऐसी किसी भी गुफा के होने से ही इंकार करता रहा है। जिस साध्वी ने राम रहीम पर बलात्कार का आरोप लगाया था उसने भी ऐसी ही गुफा का जिक्र किया था।

PunjabKesari

- राम रहीम खुद को धर्म का प्रचारक बताता है लेकिन ग्लैमर की दुनिया में भी भारी दिलचस्पी रखता है। फिल्म का हीरो बनने की तमन्ना राम रहीम ने बाबा बनकर पूरी की। राम रहीम ने 'मैसेंजर ऑफ गॉड' नाम की फिल्म बनाई। फिल्म में राम रहीम ने ऐसे सुपर बाबा का किरदार निभाया है जो अकेले ड्रग्स, वेशयावृति माफिया से लड़ता है।

PunjabKesari

- राम रहीम खर्चीला और चौंकाने वाली लाइफ स्टाइल जीता है। उसकी कारें भी कमाल की हैं। राम रहीम की हर कार कीमती है और मोडिफायड भी। मतलब कार में राम रहीम ने अपनी मर्जी में बदलाव कर दिए। राम रहीम ने कई महंगी कारों की नक्शा तो बदला ही। बाइक और ट्रैक्टर को भी अपने हिसाब से डिजाइन किया। राम रहीम कारों के काफिले के साथ चलता है। अगर कार कहीं रूकी तो भक्त सुरक्षा के कारण टेंट से कार ढंक दिया जाता है।

PunjabKesari

- 2012 में डेरे के एक पूर्व साधू हंसराज चौहान ने राम रहीम पर डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में आरोप लगाया कि साधुओं को नपुंसक बनने के बाद राम रहीम के जरिए ईश्वर के दर्शन का सपना दिखाया गया था।

PunjabKesari

- राम रहीम के बारे में कहा जाता है कि उसके पास निजी सेना भी है। हालांकि वो जान को खतरा बताकर सरकार से जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा पा चुका है। फिलहाल राम रहीम रोहतक की जेल में बंद है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!