'गुम है किसी के प्यार में' फेम शीतल मौलिक पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Oct, 2024 01:10 PM

ghum hai kisikey pyaar meiin fame sheetal maulik dad passes away

'गुम है किसी के प्यार से है' फेम शीतल मौलिक पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शीतल मौलिक के सिर से पिता का साया उठ गया है। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। शीतल ने पिता संग बिताए लम्हों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम शीतल मौलिक पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शीतल मौलिक के सिर से पिता का साया उठ गया है। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। शीतल ने पिता संग बिताए लम्हों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ शीतल ने लिखा-'मेरे दिल का एक टुकड़ा पूरी तरह से टूट गया है… एकमात्र आदमी जिसने मुझे बिना शर्त प्यार किया, मुझे छोड़ दिया… काश मैंने तुम्हें और फोन किया होता, तुमसे और प्यार किया होता, तुम्हें और लाड़-प्यार किया होता… तुम्हें और यात्राओं पर ले गया होता… काश मैं और कुछ कर पाता…, मिस यू बाबा 💗💗।' इस पोस्ट पर फैंस और करीबी शीतल को सांत्वना देते हैं। 

PunjabKesari


बता दें कि शीतल ने 'गुम है किसी के प्यार से है' सोनाली चौहान का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'प्यार की लुका छुपी', 'ये उन दिनों की बात है', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'वो रहने वाली महलों', 'गुटर गूं' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी है। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शीतल असल जिंदगी में शमिक मौलिक से विवाहित हैं और उनकी एक बेटी शनाया है, जो फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रही है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!