फेमस तमिल निर्देशक जयभारती का निधन, अस्पताल में इलाज के बीच तोड़ा दम

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Dec, 2024 04:55 PM

famous tamil director jayabharathi passed away

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल फिल्म ‘कुदिसाई' (द हट) के निर्देशक और लेखक जयभारती का शुक्रवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण चेन्नई में निधन हो गया। उनके देहांत की जानकारी उनके एक करीबी सूत्र ने दी है, जिसके बाद...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल फिल्म ‘कुदिसाई' (द हट) के निर्देशक और लेखक जयभारती का शुक्रवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण चेन्नई में निधन हो गया। उनके देहांत की जानकारी उनके एक करीबी सूत्र ने दी है, जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 


77 वर्षीय जयभारती को तबीयत बिगड़ने के बाद एक अस्पताल में  भर्ती कराया गया था और शुक्रवार तड़के इलाज के बीच उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


जयभारती की पहली फिल्म ‘कुदिसाई' में ‘साउंड इफेक्ट्स' देने वाले हास्य कलाकार और पूर्व विधायक एस. वी. शेखर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि जयभारती अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से काफी प्रभावित थे। जयभारती की फिल्म ‘नानबा-नानबा' में शेखर के भाई ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 

जयभारती को पहचान दिलाने वाली उनकी फिल्म ‘कुदिसाई', 1979 में रिलीज हुई थी और उन्होंने आखिरी फिल्म ‘पुथिरन' का 2010 में निर्देशन किया था। बताया जाता है कि निर्देशक-लेखक अपने जीवन के अंतिम दौर में गरीबी में रह रहे थे और फिल्म जगत में आने से पहले उन्होंने पत्रकार के रूप में भी काम किया था।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!