दिलजीत दोसांझ ने मारी बाजी, विश्व की टॉप 50 एशियाई हस्तियों में हासिल किया पहला स्थान

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Dec, 2024 11:02 AM

diljit dosanjh got first position in the world s top 50 asian celebrities

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश-दुनिया में छाए हुए हैं। पिछले महीने भर से वो अपने दिल-इलुमिनाती टूर को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इसी बीच दिलजीत के नाम बड़ी उपलब्धि लगी है। सिंगर  2024 की 'विश्व की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों' की लिस्ट...

मुंबई. पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश-दुनिया में छाए हुए हैं। पिछले महीने भर से वो अपने दिल-इलुमिनाती टूर को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इसी बीच दिलजीत के नाम बड़ी उपलब्धि लगी है। सिंगर  2024 की 'विश्व की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों' की लिस्ट में पहले स्थान पर रखा गया है। यह सूची हर साल एशियाई मनोरंजन और कला की दुनिया के प्रमुख सितारों का चयन करती है। पिछले साल इस सूची में शाहरुख़ खान टॉप पर थे।

दिलजीत दोसांझ ने सिनेमा, टेलीविजन, संगीत, कला, और साहित्य के क्षेत्र में विश्व लेवल पर अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने ब्रिटिश पत्रिका द्वारा तैयार किए गए इस सूची में सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

ईस्टर्न आई के संपादक असजाद नजीर ने दिलजीत दोसांझ के बारे में कहा, "सिंगिंग के क्षेत्र में दिलजीत एक सुपरस्टार हैं। उनका 'दिल-लुमिनाती' टूर दुनिया का सबसे सफल दक्षिण एशियाई संगीत टूर बन चुका है। यह टूर उनके संगीत की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। इसके अलावा, उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन ने भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया मंच दिया है।"
 
लिस्ट में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट
जहां दिलजीत दोसांझ इस लिस्ट में टॉप पर शामिल हैं, वहीं दूसरे स्थान पर भारतीय मूल की पॉप सिंगर चार्ली एक्ससीएक्स रहीं, जो दुनिया भर में अपनी गायकी के लिए प्रसिद्ध हैं। तीसरे स्थान पर अल्लू अर्जुन रहे, जिनकी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। 
एक्टर और फिल्म निर्माता देव पटेल चौथे स्थान पर रहे। देव पटेल ने फिल्म 'मंकी मैन' में अपने निर्देशन, लेखन, निर्माण और अभिनय से हॉलीवुड में अपनी जगह पक्की की है।

इस सूची में प्रियंका चोपड़ा जोनास (पांचवें स्थान), विजय (छठे स्थान), और अभिजीत सिंह (सातवें स्थान) जैसे और भी प्रमुख सितारे शामिल हैं।

इस साल की सूची में सबसे बुजुर्ग कलाकार अमिताभ बच्चन हैं, जो 82 साल की उम्र में 26वें स्थान पर हैं। वहीं, सबसे युवा कलाकार नितांशी गोयल हैं, जो 17 साल की हैं और 'लापता लेडीज' फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें 42वें स्थान पर रखा गया है।है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!