दीया मिर्जा ने प्री-मैच्योर बेबी के कठिन दिनों को किया याद, कहा- 'बेटे के पैदा होने के ढाई महीने तक मुझे छूने की भी अनुमति नहीं थी

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Aug, 2022 10:45 AM

dia mirza recalls difficult days of premature baby

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने मई 2021 में बेटे अव्यान का स्वागत किया था और उसके बाद के महीने न्यू मॉम के लिए सबसे कठिन समय थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस अपने प्री-मैच्योर बेबी के कठिन दिनों को याद किया और बताया कि वह स्थिति मां और बच्चा दोनों के...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने मई 2021 में बेटे अव्यान का स्वागत किया था और उसके बाद के महीने न्यू मॉम के लिए सबसे कठिन समय थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस अपने प्री-मैच्योर बेबी के कठिन दिनों को याद किया और बताया कि वह स्थिति मां और बच्चा दोनों के जीवन के लिए खतरा थी।
 


मीडिया के साथ बातचीत में दीया मिर्जा ने कहा कि गर्भावस्था के पांचवें महीने के दौरान उन्हें अपेंडिक्स की सर्जरी करानी पड़ी और शायद यही सर्जरी उनके शरीर में कुछ "बैक्टीरिया संक्रमण" का कारण बनी। "मेरी प्लेसेंटा में रक्तस्राव हो रहा था और डॉक्टर ने कहा कि मुझे आपके बच्चे को बाहर निकालना है अन्यथा मैं सेप्सिस में चली जाती। यह हम दोनों के लिए जानलेवा था और जन्म के 36 घंटे के भीतर बच्चे को सर्जरी से गुजरना पड़ा।"


एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अव्यान को उसके तुरंत बाद एक और सर्जरी करवानी पड़ी और इस सब के दौरान, वह फिजिकली उसके साथ नहीं रह सकी। और फिर पैदा होने के साढ़े तीन महीने बाद, उन्हें दूसरी सर्जरी से गुजरना पड़ा। वह उस समय एनआईसीयू में था। उसके पैदा होने के ढाई महीने बीत जाने तक मुझे उसे छूने की भी अनुमति नहीं थी।

PunjabKesari

 

दीया आगे बोलीं- यह सब महामारी की दूसरी लहर के दौरान हुआ था इसलिए नियमों का एक सेट था जिसका उन्हें पालन करना था जिससे नई मां के लिए प्रक्रिया और भी कठिन हो गई। वह बहुत छोटा और इतना नाजुक था और कोविड के चलते मुझे हर तरह की शर्तों और नियमों का पालन करना था। मुझे सप्ताह में केवल दो बार अपने बच्चे को देखने की अनुमति थी। तो यह बहुत कठिन था लेकिन इस सब के बीच मुझे हमेशा विश्वास था कि वह मुझे नहीं छोड़ेगा, लड़ेगा और जीवित रहेगा।
बता दें, दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी रचाई थी। शादी के बाद कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने बेटे अव्यान का स्वागत किया, जो अब एक साल का हो चुका है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!