हंसी के पीछे छिपा दर्द: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद दर्द से तड़प रही हैं छवि मित्तल, तस्वीर शेयर कर बोलीं-पेन किलर भी नहीं आ रहा काम

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Apr, 2022 04:04 PM

chhavi mittal reveals no painkillers help her post breast cancer surgery

टीवी की एक्ट्रेस छवि मित्तल इन दिनों बेहद ही मुश्किल भरे समय से गुजर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही छवि मित्तल को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। इस खुलासे के बाद ही छवि सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और पल-पल की जानकारी फैंस को दे रही हैं। वहीं बीते दिन...

मुंबई: टीवी की एक्ट्रेस छवि मित्तल इन दिनों बेहद ही मुश्किल भरे समय से गुजर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही छवि मित्तल को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। इस खुलासे के बाद ही छवि सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और पल-पल की जानकारी फैंस को दे रही हैं। वहीं बीते दिन उनकी सर्जरी हुई। 6 घंटे की सर्जरी करवाने के बाद भले ही अब छवि मित्तल कैंसर फ्री हो गईं हैं लेकिन सर्जरी के बाद का दर्द कितना भयंकर और दर्दनाक है हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इसको शेयर किया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उन्हें इतना दर्द हो रहा है कि कोई भी पेन किलर काम नहीं कर रही है। यहां तक कि उन्हें मैसेज टाइप करने में भी दर्द हो रहा है। छवि ने हाॅस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में छवि के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

हंसी के पीछे छिपाए दर्द की तस्वीर शेयर कर छवि ने लिखा-'ये अमेजिंग है कि हम दर्द को कितनी जल्दी भूल जाते हैं। सी सेक्शन के बाद मुझे जो दर्द महसूस हुआ या वो दर्द जो सालों पहले ओवेरियन सर्जरी के बाद हुआ था... या मेरी बैक की चोट का कष्टदायी दर्द जो ठीक भी हो गया।

PunjabKesari

मैं उसी फीलिंग को होल्ड कर रही हूं, ताकि दर्द को भुला सकूं। उस टाइम पर फोकस कर रही हूं, जो कुछ दिनों बाद आएंगे। क्योंकि इस वक्त बहुत दर्द है कि पेन किलर का कितना भी अमाउंट काम नहीं कर रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

उन्होंने आगे कहा-'सिर्फ मदद मिल रही है तो शुभचिंतकों के चेहरे पर मुस्कुराहट से जो मुझसे मिलने आ रहे हैं और जो मैसेज आप लोग भेज रहे हैं. इस वक्त टाइप करना मुश्किल है यहां तक कि मैसेज को डबल टैप करना भी लेकिन बता दूं कि मैं जितने मैसेज पढ़ सकती हूं पढ़ रही हूं। इसके लिए शुक्रिया। मेरे सर्जन ने स्ट्रिक्टली मना किया है कि मैं कोई डांस रील पोस्ट न करूं लेकिन अभी मैं कर भी नहीं सकती।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

छवि ने करीब 17 घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया था जो सर्जरी के बाद का है। वो हॉस्पिटल के बेड पर हैं। उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है, फिर भी वो हिम्मत न हारते हुए दर्द में मुस्कुरा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

बता दें कि छवि को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में तब पता चला, जब वो जिम में वर्कआउट कर रही थीं और गलती से उनके ब्रेस्ट पर चोट लगी। जब वो इस चोट को डॉक्टर के पास दिखाने पहुंचीं, जब ब्रेस्ट कैंसर का पता चला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!