सोलह श्रृंगार कर टीवी की 'गहणा बींदणी' ने की छठी मैया की पूजा, नेहा की Kharna Prasad तस्वीरें देख फैंस ने की संस्कारों की तारीफ

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Nov, 2024 12:03 PM

chhath puja 2024 neha marda shares beautiful kharna prasad day pictures

इन समय देशभर में छठ पूजा की धूम है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है और समापन सप्तमी के दिन। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ये पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश...

मुंबई: इन समय देशभर में छठ पूजा की धूम है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है और समापन सप्तमी के दिन। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ये पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक रहेगा। आम जनता से लेकर कई स्टार्स हैं जो इस इस महापर्व को मना रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की 'गहणा बींदणी' यानि एक्ट्रेस  नेहा मर्दा का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

 

हर साल की तरह इस साल भी हसीना ने छठ पर्व मनाया। नेहा ने Kharna Prasad के दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। सामने आईं तस्वीरों में नेहा ग्रीन कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने रेड दुपट्टा लिया है जिससे सिर को कवर किया है।

PunjabKesari

 

चोकर, नेकलेस,झुमके और चूड़ियां नेहा के लुक को पूरा कर रहे हैं। नेहा ने नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाया है। तस्वीरों में नेहा छठी मैया की पूजा करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में पर्व मनाने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा-'मैं यह नहीं बता सकती कि छठ पूजा मेरे लिए क्या मायने रखती है। यह आपको असीम शांति प्रदान करती है और सूर्य देव की पूजा करने से आपको शक्ति, प्रकाश और ऊर्जा मिलती है।  यह अपने मन और शरीर को नियंत्रित करना सीखते हैं और इसमें शक्ति है। मैं अपने और अपने प्रियजनों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।'

PunjabKesari


उन्होंने आगे कहा-'मैंने कभी पूजा नहीं की थी,लेकिन जब मेरी सास बहुत बीमार थीं, तो अंदर से आवाज आई कि अगर वह ठीक हो जाती हैं, तो मैं पूजा करूंगी। और उन्होंने ठीक किया। इसलिए, यह मेरा दूसरा साल होगा। नेहा को अपने परिवार और समुदाय के मार्गदर्शन से शक्ति मिलती है।'


Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!