Edited By Parminder Kaur, Updated: 18 Apr, 2022 11:35 AM

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी कपल को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया को रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी ने अलग...
मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी कपल को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया को रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी ने अलग अंदाज में बधाई दी है।

भरत साहनी ने आलिया और रणबीर की शादी और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर मां नीतू और आलिया के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी कपूर फैमिली एक-साथ काफी अच्छी और खुश लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए भरत साहनी ने लिखा- 'पिछले कुछ दिन किसी परीकथा से कम नहीं थे। प्यारे कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों का बेहतरीन सफर प्यार, खुशियों और कई सारे बच्चों से भरा हो।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें आलिया के साथ शादी के दो दिन बाद रणबीर काम पर वापस लौट गए हैं। एक्टर एनिमल, शमशेरा और ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगे। वहीं खबर है कि आलिया भी जल्द ही शूटिंग पर वापस लौट जाएंगी।