‘मक्कल कावलन’ की रिलीज डेट का ऐलान, 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 30 Sep, 2026 03:01 PM

birla studios and neelam studios announce the release date of makkal kavalan

बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मक्कल कावलन’ 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मक्कल कावलन’ 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में के. मणिकंदन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान मणिकंदन के जन्मदिन के खास मौके पर किया गया।

‘बाइसन कालामाडन’ की शानदार थिएट्रिकल सफलता के बाद ‘मक्कल कावलन’ बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की साथ में आने वाली अगली फिल्म है। दोनों स्टूडियोज एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक्शन के साथ आम इंसान की जिंदगी, उसके संघर्ष और अपने लिए सम्मान के साथ जीने की चाहत को दिखाया गया है।

‘गुड नाइट’, ‘लवर’ और ‘कुडुंबस्थान’ जैसी सफल फिल्मों के बाद ‘मक्कल कावलन’ के. मणिकंदन की अगली फिल्म है। इस फिल्म के साथ वह पहली बार एक्शन ड्रामा में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

संतोष कुमार के लेखन और निर्देशन में बनी ‘मक्कल कावलन’ की कहानी एक आम आदमी की है, जो अपनी जिंदगी सम्मान के साथ जीना चाहता है। लेकिन जब उसका सामना एक भ्रष्ट व्यवस्था से होता है, तो उसके सामने दो रास्ते होते हैं—चुपचाप सब सहना या उसके खिलाफ आवाज उठाना।

एक आम आदमी की अपनी जिंदगी बचाने की कोशिश धीरे-धीरे एक बड़ी लड़ाई में बदल जाती है। वह बिना चाहे लोगों की आवाज बन जाता है और फिर उनकी रक्षा के लिए खड़ा होता है। कहानी इसी सफर और उसके संघर्ष को सामने लाती है।

फिल्म का एक अहम हिस्सा यह भी है कि इंसान के सपनों की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर इंसान आगे बढ़ने की कोशिश करता रहे तो वह अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।

के. मणिकंदन ने अपने करियर की शुरुआत लेखन, डबिंग और सपोर्टिंग रोल्स से की थी। लगातार मेहनत और अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हुए उन्होंने बतौर लीड एक्टर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर ‘मक्कल कावलन’ की रिलीज़ डेट का ऐलान उनके सफर से भी जुड़ा नजर आता है।

फिल्म में के. मणिकंदन के साथ वागई चंद्रशेखर, ए वेंकटेश, आर.के. विजयमुरुगन, शनमुगम मुथुसामी, सबुमोन, उन्नी माया, दिव्या श्रीपदा, जेनसन धिवाकर, लल्लू, जेमिनी मणि और रघु नजर आएंगे।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी प्रतीपन सेल्वरत्नम, एडिटिंग अरुल मोसेस और प्रोडक्शन डिजाइन पप्पनाडु सी. यू. उथयकुमार ने किया है। फिल्म के स्टंट्स डॉन अशोक, साउंड डिजाइन एंथनी जयरुबन, कॉस्ट्यूम डिजाइन सुरेशकुमार और मेकअप रामचंद्रन ने संभाला है।

‘बाइसन कालामाडन’ के बाद एक बार फिर निवार्स के. प्रसन्ना फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।

‘मक्कल कावलन’ 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!