शॉकिंग! Bigg Boss 18 के घर से बाहर हुए गुणरत्न सदावर्ते! ये है वजह

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Oct, 2024 10:15 AM

bigg boss 18 gunaratna sadavarte out of the house

सलमान खान का चर्चित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 18' का हाइप बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर इन दिनों बस इसी का नाम है। घर में आए 18 कंटेस्टेंट ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रहे है लेकिन एक ऐसा नाम है जिसने अपने लुक्स और अंदाज से  न सिर्फ ऑडियंस को बल्कि...

मुंबई:सलमान खान का चर्चित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 18' का हाइप बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर इन दिनों बस इसी का नाम है। घर में आए 18 कंटेस्टेंट ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रहे है लेकिन एक ऐसा नाम है जिसने अपने लुक्स और अंदाज से  न सिर्फ ऑडियंस को बल्कि घरवालों को भी अपना दीवाना बना लिया है। हम बात कर रहे हैं गुणरत्न सदावर्ते की जो पेशे से वकील हैं। गुणरत्न का रौद्र रूप हो या फिर कॉमेडी वाला या फिर फैशनेबल लुक सभी काफी दिलचस्प हैं।

PunjabKesari
गुणरत्न सदावर्ते बेशक कोई बड़े सेलिब्रिटी नहीं हों लेकिन उनका अंदाज किसी से कम नहीं है। बिग बॉस के घर में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी हैं लेकिन गुणरत्न किसी से कम नहीं हैं। एक तरफ तो शो में गुणरत्न को मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब वो घर से बेघर हो गए हैं। जी हां, जिनसे दाऊद इब्राहिम डरता है, मुंबई उनके इशारों पर चलती है, और वो सरकार को भी गिराने का भी दम रखने वाले गुणरत्न बिग बाॅस की शुरुआत में घर से बेघर हो गए हैं। दरअसल, गुणरत्न के बारे में ये तो आप जानते ही हैं कि वो पेशे से वकील हैं और उनके पास कोई छोटे मोटे केस नहीं आते बल्कि हाई प्रोफाइल केस आते हैं जो वो घर में भी बता चुके हैं। ऐसे में किसी केस की वजह से ही उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा है।जैसे ही गुणरत्न के घर से बाहर जाने के बारे में लोगों को पता चला तो उनका दिल टूट गया। एक ने लिखा- ओह नो एंटरटेनमेंट ही चला गया है। दूसरे ने लिखा- अब बिग बॉस देखने में मजा नहीं आएगा।

PunjabKesari


हालांकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं है कि घर के अंदर आए कंटेस्टेंट को काम के चलते मेकर्स बाहर जाने की परमीशन दें। लेकिन गुणरत्न के काम और उसकी अहमियत को देखते हुए बिग बॉस मेकर्स ने उन्हें बाहर जाने की परमीशन दे दी है। जैसे ही उनका काम हो जाएगा और केस का फैसला आ जाएगा तो वो वापस घर के अंदर आ जाएंगे।

PunjabKesari

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!