Baby On The Way: जल्द पापा बनेंगे 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल, शादी के 4 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं पत्नी ऋतिका
Edited By suman prajapati, Updated: 18 Sep, 2025 04:51 PM

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में आए मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। अनुराग जल्द ही पत्नी ऋतिका डोभाल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। शादी के महज 4 महीने बाद ही इस खुशखबरी को...
मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में आए मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। अनुराग जल्द ही पत्नी ऋतिका डोभाल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। शादी के महज 4 महीने बाद ही इस खुशखबरी को पाकर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। यह गुड न्यूज देने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं।
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पत्नी ऋतिका की तबीयत खराब लगने पर वो डॉक्टर के पास पहुंचे थे। ब्लड टेस्ट और रिपोर्ट्स आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें खुशखबरी दी कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो में अनुराग ने प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट्स दिखाते और खुशी से ऋतिका को गले लगाते हुए नजर आए।
जैसे ही यह वीडियो फैंस के बीच आया तो उन्हें लगातार बधाइयां मिलने लग गईं। फैंस कपल को इस नए सफर के लिए खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।