नवरात्रि के मौके पर बेटे को गोद में लिए भारती ने शेयर की प्यारी तस्वीर, यशोदा मैय्या बन अपने नटखट कान्हा को दुलारती दिखी काॅमेडियन

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Sep, 2022 07:55 AM

bharti singh share her and golla yashoda krishna painting

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटे 'गोला' उर्फ लक्ष्य की प्यारी सी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नवरात्रि के मौके पर भारती ने अपने बेटे 'गोला' की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

मुंबई: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटे 'गोला' उर्फ लक्ष्य की प्यारी सी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नवरात्रि के मौके पर भारती ने अपने बेटे 'गोला' की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

इस लेटेस्ट तस्वीर में गोला मम्मी भारती के साथ नजर आ रहा है। मां-बेटे के ये तस्वीर एडिटेट है जिसे एक फैन अर्जुन चौधरी ने बनाया है। इस एडिटेट तस्वीर में भारती ने अपने बेटे को गोद में ले रखा और वो सो रहा है। भारती भी अपने लाडले पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।

 

 

तस्वीर में भारती यशोदा मैय्या जैसी लग रही हैं वहीं लक्ष्य बाल-गोपाल की तरह मां की गोद में सुकून से सो रहा है।इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।इसे शेयर करते हुए भारती ने लिखा0'इस खास तोहफे के लिए बहुत शुक्रिया, पेंटिंग के रूप में इस तस्वीर के लिए भी धन्यवाद।' फैंस इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

PunjabKesari

भारती सिंह ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बाचिया से 3 दिसंबर 2017 को गोवा में शादी की थी। साल 2022 में 3 अप्रैल को दोनों ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था।

PunjabKesari

भारती और हर्ष अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर गोला से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। कपल ने जुलाई में एक हैरी पॉटर-थीम वाले फोटोशूट के साथ गोला के चेहरा दिखाया था और नाम का खुलासा किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!