Edited By suman prajapati, Updated: 27 Mar, 2021 01:41 PM

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हों, लेकिन अक्सर वो किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। इन दिनों अर्पिता पति और एक्टर आयुष शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और काफी खुश हैं। इसी बीच...
बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हों, लेकिन अक्सर वो किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। इन दिनों अर्पिता पति और एक्टर आयुष शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और काफी खुश हैं। इसी बीच आयुष ने बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को फैंस द्वारा बार-बार देखा जा रहा है।
आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपल का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस दौरान दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर एक अलग सी स्माइल है।

तस्वीर को शेयर करते हुए आयुष ने कैप्शन में लिखा- ‘हमेशा मुझे देखते हुए।’

फैंस को कपल का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म अंतिम में नजर आएंगे। फिल्म में आयुष का बिल्कुल अलग लुक देखने को मिलेगा। वहीं इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी नजर आएंगे।