एयरपोर्ट पर विराट-अनुष्का ने दिव्यांग फैन को किया नजरअंदाज, भड़के यूजर्स बोले-प्रेमानंद जी के दर्शन करने का क्या फायदा

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Dec, 2025 10:30 AM

at the airport virat and anushka ignored a disabled fan users got angry

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही लंदन से इंडिया आए हैं। यहां आने के बाद वो प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंच थे, जहां दोनों बड़े मन ध्यान से प्रेमानंद जी की बातें सुनते नजर आए थे। वहीं, बाबा से मिलने के बाद जब दोनों मुंबई...

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही लंदन से इंडिया आए हैं। यहां आने के बाद वो प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंच थे, जहां दोनों बड़े मन ध्यान से प्रेमानंद जी की बातें सुनते नजर आए थे। वहीं, बाबा से मिलने के बाद जब दोनों मुंबई पहुंचे, तो इस दौरान एयरपोर्ट पर विराट कोहली का एक दिव्यांग फैन संग बेहद रुखा व्यवहार देखने को मिला। वहीं, अनुष्का ने भी फैन को नजरअंदाज कर दिया। दोनों का ये रवैया देख लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे।

PunjabKesari


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग फैन विराट कोहली से फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट करता है, लेकिन विराट ने उसकी तरफ देखा तक नहीं और अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए और वो फैन उन्हें देखता रह गया। वहीं, क्रिकेटर के पीछे अनुष्का भी यह सब नजरअंदाज कर आगे निकल गईं। एयरपोर्ट पर अनुष्का और विराट का यह रवैया यूजर्स को पसंद नहीं आया और वे कपल की आलोचना करने लग गए। 

PunjabKesari

 

अनुष्का-विराट का बर्ताव पर भड़के यूजर्स
अनुष्का और विराट का ये वीडियो देखने के बाद लोगों कहना है कि उन्हें प्रेमानंद जी महाराज के पास जाने का क्या फायदा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आध्यात्मिक ट्रिप पर जाओ लेकिन दिव्यांग फैंस के साथ बदतमीजी से बर्ताव करो।' दूसरे ने कहा- 'बेहद घिनौना व्यवहार। आध्यात्मिकता और विनम्रता का तो यही हाल है।'


किसी ने लिखा- 'प्रेमानंद जी के दर्शन करने का क्या फायदा, अगर वहां से लौटने के बाद भी कोई इतना अहंकार और घमंड लिए घूमता रहे? एक दिव्यांग बच्चे को, जो सिर्फ एक फोटो खिंचवाना चाहता था, नजरअंदाज करना दिल दहला देने वाला है। मुझे उसके लिए बहुत बुरा लग रहा है।' अन्य एक ने कमेंट किया-उस बच्चे को नजरअंदाज़ क्यों किया? कम से कम हाय-हैलो तो कह सकते थे? अपने बिजी शेड्यूल से बस कुछ सेकेंड निकाल लेते। उस बच्चे के लिए बुरा लग रहा है। उन्हें बच्चों और उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।' ऐसे ही करके कई यूजर्स ने कमेंट कर दोनों को जमकर ट्रोल किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!