अरबाज खान ने टाइगर श्रॉफ से 'वर्जिनिटी' पर पूछा सवाल, एक्टर बोले- मैं भी सलमान भाईजान की तरह Virgin हूं

Edited By Parminder Kaur, Updated: 03 Aug, 2021 11:57 AM

arbaaz khan question virginity tiger shroff says i am virgin like salman khan

एक्टर अरबाज खान इन दिनों टॉक शो पिंच के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले सीजन को भी अरबाज ने ही होस्ट किया था। इस में बड़े-बड़े स्टार्स आते है, जिनसे अरबाज ट्रोलिंग और क्रिटिसिज्म पर उनके रिएक्शन जानने की कोशिश करते हैं। हाल ही में शो के...

मुंबई. एक्टर अरबाज खान इन दिनों टॉक शो पिंच के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले सीजन को भी अरबाज ने ही होस्ट किया था। इस में बड़े-बड़े स्टार्स आते है, जिनसे अरबाज ट्रोलिंग और क्रिटिसिज्म पर उनके रिएक्शन जानने की कोशिश करते हैं। हाल ही में शो के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए थे। अब दूसरे एपिसोड में एक्टर टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं। शो का प्रोमो सामने आया है।

PunjabKesari
प्रोमो में टाइगर अरबाज से कह रहे हैं कि मेरी फर्स्ट फिल्म के रिलीज से पहले लोग मेरे लुक्स को लेकर  ट्रोल करते थे और कहते थे कि ये लड़का है या लड़की। ये अपने पिता जैकी श्रॉफ की तरह नहीं दिखता है। इसके बाद अरबाज टाइगर से उनकी वर्जिनिटी के बारे में सवाल पूछते हैं, जिसका एक्टर बहुत मजेदार जवाब देते हैं। अरबाज कहते हैं कि एक फैन ने पूछा है कि क्या टाइगर वर्जिन हैं? इस सवाल पर टाइगर कहते हैं वो सलमान खान की तरह वर्जिन हैं। ट्रोलिंग पर बात करते हुए टाइगर ने कहा- लोग आपको सिर्फ तभी ट्रोल करते हैं, जब आप उनपर अपनी गहरी छाप छोड़ देते हैं। जब तक मैं अपने फैंस के दिलों में नंबर 1 हूं, तब तक मेरे लिए सिर्फ उनका प्यार ही मायने रखता है। बता दें इस बार 'पिंच 2' पर अरबाज के गेस्ट अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, फरहान अख्तर, राजकुमार राव और फराह खान भी होंगे। एक इंटरव्यू में अरबाज ने बताया था कि 'पिंच' का दूसरा सीजन काफी बड़ा और बोल्ड होने वाला है।
PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!