सोलह श्रृंगार..मराठी साड़ी..सज-धजकर अंकिता लोखंडे ने पति संग मनाई मकर संक्रांति, पत्नी पर प्यार लुटाते नहीं थके विक्की जैन

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Jan, 2023 01:10 PM

ankita lokhande celebrated makar sankranti with her husband vicky jain

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भले ही मॉडर्निटी को फॉलो करते हुए चलने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन इन सब के बीच वह अपने ट्रेडिशन का खूब ध्यान रखती हैं। वह हर त्योहार को बड़े ही उत्साह और रीति रिवाजों के साथ मनाती हैं। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भले ही मॉडर्निटी को फॉलो करते हुए चलने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन इन सब के बीच वह अपने ट्रेडिशन का खूब ध्यान रखती हैं। वह हर त्योहार को बड़े ही उत्साह और रीति रिवाजों के साथ मनाती हैं। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार भी अंकिता ने अपनी फैमिली के साथ बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari

शेयर की गई इन फोटोज में अंकिता लोखंडे मराठी लुक में सजी-धजी नजर आ रही हैं। ग्रीन साड़ी को एक्ट्रेस ने मराठी स्टाइल में कैरी किया है।

PunjabKesari


इस लुक को उन्होंने हरे रंग की चूड़ियों, व्हाइट मोतियों से बने आभूषणों के साथ कंप्लीट किया।

PunjabKesari

 

नाक में नथनी, कमरबंद, मंगलसूत्र, बायुबंद और पैरों में पहने अंकिता खूब जच रही हैं। ओवरऑल लुक में विक्की की दुल्हनिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

PunjabKesari


वहीं इस दौरान विक्की जैन ब्लैक कुर्ते पैजामे के साथ ग्रीन बास्कट में परफेक्ट लग रहे हैं और अपनी पत्नी संग रोमांटिक पोज भी देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

कई तस्वीरों में विक्की अपनी लेडीलव को पैरों में पायल पहनाते भी नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और अंकिता के लुक की खूब तारीफ  कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 को बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाई थी। शादी से पहले कपल ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!