अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' के एक्टर की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Oct, 2025 05:28 PM

amitabh bachchan film jhund actor priyanshu aka babu chhetri brutally murdered

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग फिल्म झुंड में काम कर चुके एक्टर प्रियांशु क्षत्रिय की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। उन्हें बड़ी...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग फिल्म झुंड में काम कर चुके एक्टर प्रियांशु क्षत्रिय की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। उन्हें बड़ी ही बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर ध्रुव शाहू नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

मामला नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात करीब डेढ बजे प्रियांशु क्षत्रिय को वायर से बंधी हुई हालत में पाया गया। इस दौरान वह घायल अवस्था में थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

PunjabKesari


पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री पर पहले भी कुछ अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे। उनकी बहन शिल्पा छेत्री ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने ध्रुव शाहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।  


अमिताभ बच्चन के साथ 'झुंड' में किया था काम
बता दें कि प्रियांशु उर्फ बाबू क्षत्रिय ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म झुंड में काम किया था। इस फिल्म में वह अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनके बाबू के किरदार को खूब सराहा गया था और उन्होंने अपने डायलॉग्स से भी लोगों का दिल जीता था।  
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!