आलिया भट्ट के जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jun, 2018 04:45 PM

alia bhatt life unknown facts

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिंगर, एक्ट्रेस, मॉडल के रुप में बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। अब के समय में वह पॉपुलर एक्ट्रेसेस में ले एक हैं। फिल्मों के अलावा वह कई विज्ञापनों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वहीम...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिंगर, एक्ट्रेस, मॉडल के रुप में बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। अब के समय में वह पॉपुलर एक्ट्रेसेस में ले एक हैं। फिल्मों के अलावा वह कई विज्ञापनों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वहीम फिल्मों में उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए उनको कई अवॉर्डस भी मिले हैं। 

PunjabKesari

 

 

प्रांरभिक जीवन

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम मुकेश भट्ट है जोकि बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, और स्क्रीनराइटर हैं। वहीं उनका माता का नाम सोनी राजदान है जोकि एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डायरेक्टर भी हैं।

 

PunjabKesari

आलिया की एक बहन शाहीन भट्ट भी हैं इसके अलावा उनके दो भाई-बहन सहोदर भट्ट और पूजा भट्ट हैं। आलिया का परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ा हुआ है।

PunjabKesari

आलिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की वहीं 12वीं पास करने के बाद ड्रामा स्कूल ज्वाइन कर लिया, लेकिन तभी उसी वक्त उन्हे फिल्म "स्टूडेंट अॉफ द एेयर" के लिए कास्ट कर लिया गया जिसके बाद वो फिल्मों में काम करने लगी। 

 

PunjabKesari

 

करियर की शुरुआत


आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म  "स्टूडेंट अॉफ द एेयर से की। फिल्म में उनकी क्यूट एक्टिंग को काफी सराहा गया। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी बॉलीवुड में डेब्यू था।

PunjabKesari

तीनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। इनकी फिल्म सुपरहिट गई। इस फिल्म के लिए आलिया को कई अवॉर्ड दिए गए। उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

PunjabKesari

हालांकि इस फिल्म से पहले आलिया बाल कलाकार के रुप में फिल्म संघर्ष में नजर आ चुकी थीं जिसमें उन्होंने प्रीति जिंटा की बहन का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म "हाईवे", "टू-स्टेट्स", "हम्टी शर्मा की दुल्हनिया", "डेयर जिंदगी", "उड़ता पंजाब" में अहम किरदार निभाए। वहीं एक्टिंग के अलावा आलिया ने इन फिल्मों में गानें भी गाए। उनकी क्यूट एक्टिंग के साथ आलिया की आवाज को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

 

PunjabKesari


लव अफेयर


आलिया की लव लाइफ बात करें तो उनका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के को स्टार के साथ जुड़ा। जिनमें सबसे पहला नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा का आता है।

PunjabKesari

काफी देर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटौरने वाले सिद्धार्थ और आलिया का कुछ समय बाद ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अपना राहें एक दूसरे से अलग कर ली।

PunjabKesari

सिद्धार्थ के बाद आलिया का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा कई समय डेटिंग के बाद ये दोनों भी अलग हो गए।

PunjabKesari

फिर आलिया की लव लाइफ के चर्चे वरुण धवन के साथ जु़ड़े थे।

PunjabKesari

अब हाल ही में आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दी हैं लेकिन खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

PunjabKesari

कोई फंक्शन हो यां फिर कोई इवेंट अक्सर दोनों एक साथ पहुंचते हैं और तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। इतनी हैं नहीं रणबीर के परिवार को भी आलिया काफी पसंद हैं। अब देखना बाकि है कि इनका रिश्ता कितनी देर टिक पाता है। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!