क्रिसमस के अवसर पर अक्षय कुमार का फैंस को तोहफा, ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Dec, 2025 03:07 PM

akshay kumar gives gift to his fans on christmas

25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने   फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ने क्रिसमस के खास अवसर पर अपनी अपकमिंग वाली फिल्म ‘वेलकम टू...

मुंबई. 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने   फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ने क्रिसमस के खास अवसर पर अपनी अपकमिंग वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर एक खास अपडेट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है।

शूटिंग हुई पूरी, 2026 में होगी रिलीज

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने लिखा- ‘वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है। मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहा। हममें से कोई भी नहीं। हम आपको अपना तोहफा देने के लिए बेताब हैं। शूटिंग पूरी हो गई। शाबाश, दोस्तों! इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारी तरफ से आप सभी को 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

 

स्टारकास्ट की दिखाई झलक

अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में जो वीडियो शेयर किया, उसमें उनकी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पुनीत इस्सर, दिशा पाटनी समेत कई बड़े और लोकप्रिय कलाकार दिखाई दिए।  
अक्षय कुमार का बदला हुआ लुक

वीडियो में अक्षय कुमार का लुक भी चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में वह लंबे ग्रे बालों और घनी दाढ़ी के साथ एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी। शुरुआत में इसे इसी साल रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कई कारणों से इसकी रिलीज टलती रही। बड़ी स्टारकास्ट और बड़े स्तर पर बन रही फिल्म होने की वजह से भी इसमें देरी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!