RIP: अक्किनेनी नागार्जुन के घर छाया मातम, बहन नागा सरोजा का निधन

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Oct, 2023 07:26 PM

akkineni nagarjuna sister naga saroja passed away

तमिल और तेलुगू फिल्मों के स्टार अक्किनेनी नागार्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है।अक्किनेनी नागार्जुन की बहन नागा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुंबई: तमिल और तेलुगू फिल्मों के स्टार अक्किनेनी नागार्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है।अक्किनेनी नागार्जुन की बहन नागा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

अक्किनेनी नागार्जुन की मां का साल साल 2011 में निधन हो गया था। वह कुल पांच भाई बहन हैं। सत्यवती, नागा सुशीला, नागा सरोजा, वेंकट और नागार्जुन। सरोजा तीसरे नंबर की बहन हैं। अब एक्टर को एक बहन हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं।

 

बात करें अक्किनेनी नागार्जुन की फैमिली की तो उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली शादी साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य की मां संग हुई थी। लेकिन दोनों का साल 1990 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस और डांसर अमाला अक्किनेनी से शादी रचाई। 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!