Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Aug, 2025 12:28 PM

'गुम है किसी के प्यार में' फेम कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी को 4 साल हो चुके हैं। लंबे समय से खबरें हैं कि ऐश्वर्या और नील के रिश्ते में अनबन चल रही है। दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट लंबे समय से साथ में नजर नहीं आ रहे हैं जिसके बाद से...
मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी को 4 साल हो चुके हैं। लंबे समय से खबरें हैं कि ऐश्वर्या और नील के रिश्ते में अनबन चल रही है।
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट लंबे समय से साथ में नजर नहीं आ रहे हैं जिसके बाद से फैंस को उन्हें लेकर टेंशन होने लगी है। अब ऐश्वर्या ने अकेले गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करके फैंस को हिंट भी दे दी है।

इन फोटोज को देखकर फैंस को लग रहा है कि इन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या ने अकेले बप्पा के साथ पोज देते हुए ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं।

ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या ने बिना नील के फोटोज शेयर की हों। रक्षाबंधन के मौके पर भी ऐश्वर्या की फोटोज से नील गायब थे।पहले दोनों साथ में डांस वीडियो बनाकर शेयर करते थे मगर अब ऐसा भी नहीं कर रहे हैं जिसके बाद फैंस को लग रहा है दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और शायद अलग होने जा रहे हैं।

बता दें नील और ऐश्वर्या 'बिग बॉस','सम्राट जोड़ी' जैसे रियलिटी शोज में भी काम किया है।