22 दिन में दो मौत: साउथ कोरियन इंडस्ट्री को एक और झटका, किम से रॉन के बाद अब मशहूर सिंगर की घर पर मिली लाश

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Mar, 2025 12:29 PM

after kim sae rons tragic death south korean singer wheesung found dead

फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही हैं, हाल ही में 'हैरी पॉटर' फेम एक्टर साइमन फिशर-बेकर के निधन की खबर सामने आई थी। वहीं अब अब जाने-माने सिंगर की मौत से इंडस्ट्री में लचल मच गई है। साउथ कोरियन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है,...


साउथ कोरिया:  फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही हैं, हाल ही में 'हैरी पॉटर' फेम एक्टर साइमन फिशर-बेकर के निधन की खबर सामने आई थी। वहीं अब अब जाने-माने सिंगर की मौत से इंडस्ट्री में लचल मच गई है। साउथ कोरियन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है, मशहूर सिंगर व्हीसुंग का निधन हो गया है। 10 मार्च को सिंगर व्हीसुंग की लाश उनके घर पर संदिग्ध हालत में मिली है। 43 साल की उम्र में साउथ कोरिया के पॉपुलर सिंगर व्हीसुंग ने आखिरी सांस ली हालांकि अभी सिंगर की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। 

PunjabKesari

सिंगर व्हीसुंग की एजेंसी ऑस्ट्रिच एंटरटेनमेंट ने उनकी मौत की पुष्टि की है।सिंगर के निधन की पुष्टि करते हुए उनकी एंजेसी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया है, 'यह ऑस्ट्रिच एंटरटेनमेंट है। हमें आपको यह दिल दहला देने वाली खबर बताते हुए दुख हो रहा है। 10 मार्च को हमारे सिंगर व्हीसुंग हमें छोड़कर चले गए। उन्हें उनके घर में संदिग्ध स्थिति में पाया गया और उनका निधन हो गया। हमारी कंपनी के कलाकार और अधिकारी मृतक के परिवार के साथ शोक मना रहे हैं। उनके प्रशंसकों के साथ यह दुखद जानकारी साझा करते हुए दिल टूट रहा है, जिन्होंने उन्हें बहुत समर्थन और प्यार दिया है। कृपया सिंगर के लिए प्रार्थना करें ताकि वो आराम कर सकें।' पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत को काफी समय बीत चुका है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 

PunjabKesari

सिंगर व्हीसुंग की मौत के ठीक 22 दिन पहले साउथ कोरिया की मशहूर एक्ट्रेस किम से रॉन का निधन हुआ था। किम से रॉन भी सिंगर की तरह ही 16 फरवरी को अपने घर पर मृत पाई गई थीं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!