घर का रेनोवेशन करवाते समय इस फेमस एक्टर के साथ हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Nov, 2025 09:50 AM

famous actor tony germano dies while renovating his house

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर ब्राजीलियाई एक्टर टोनी जर्मेनो का निधन हो गया है।निकेलोडियन शोज में अपनी वॉइस परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले टोनी 55 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनकी घर का...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर ब्राजीलियाई एक्टर टोनी जर्मेनो का निधन हो गया है।निकेलोडियन शोज में अपनी वॉइस परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले टोनी 55 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनकी घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में मौत हो गई। जैसे ही एक्टर के निधन की खबर सामने आई, उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुई एक्टर की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टोनी जर्मेनो साओ पाउलो स्थित अपने घर में रेनोवेशन के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वह ब्राजील में अपने माता-पिता के घर पर रह रहे थे, जहां रेनोवेशन कार्य के दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और नीचे गिर गए। 

 


एक्टर के एक रिप्रेजेंटेटिव ने पब्लिकेशन से इस बारे में बात करते हुए कहा, "हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो का निधन हो गया। टोनी अपने घर पर गिर गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, वह अपनी चोटों से उबर नहीं पाए और उनका निधन हो गया।"

कौन हैं टोनी जर्मेनो
टोनी जर्मेनो ब्राजील के एक जाने-माने वॉइस-ओवर आर्टिस्ट, एक्टर और कॉमेडियन थे। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिसमें अस नुप्सियास डे ड्रैकुला (2018), लेबिरिंथ ऑफ लॉस्ट बॉयज (2025) और एन अनफॉरगेटेबल ईयर: ऑटम (2023) शामिल हैं। उन्होंने एलेना ऑफ एवलॉर और द मपेट्स जैसी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी आवाज दी है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!