Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jun, 2025 02:36 PM

'डार्लिंग्स' फेम विजय वर्मा इस वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित बैचलर्स में से एक हैं। जहां एक ओर उनकी शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ होती है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। कुछ समय पहले विजय तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे, और...
मुंबई: 'डार्लिंग्स' फेम विजय वर्मा इस वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित बैचलर्स में से एक हैं। जहां एक ओर उनकी शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ होती है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है।
कुछ समय पहले विजय तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे, और दोनों को कई बार साथ देखा भी गया था हालांकि अब रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय और तमन्ना का ब्रेकअप हो चुका है। अब विजय वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि विजय वर्मा को एक बार फिर प्यार मिल गया है।

उनका नाम एक्ट्रेस फातिम सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में विजय और फातिमा को साथ में एक कैफे में देखा गया था।इसके बाद से उनके अफेयर की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। विजय और फातिमा ने अभी तक डेटिंग की खबरों पर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया।

बता दें कि विजय और फातिमा फिल्म गुस्ताख इश्क में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है।
विजय और तमन्ना की बात करें तो वो लस्ट स्टोरी 2 के सेट पर मिले थे। इस सीरीज में दोनों ने बोल्ड सीन्स दिए थे। मार्च 2025 में उनके ब्रेकअप की खबरें आई थीं। दोनों के ब्रेकअप का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं फातिमा सना शेख ने दंगल जैसी फिल्में की हैं। उनका नाम आमिर खान के साथ भी जुड़ा था।