पर्यावरण हित में जोया अख्तर का नेक काम, हेस्को को दान किए KBC में जीते 25 लाख

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Dec, 2023 11:30 AM

zoya akhtar donated 25 lakh won in kbc to hesco

फिल्म ‘द आर्चीज’ की रिलीज के बाद से डायरेक्टर जोया अख्तर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा नेक काम किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। जोया ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 15 के चैरिटी विशेष एपिसोड में जीती 25...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म ‘द आर्चीज’ की रिलीज के बाद से डायरेक्टर जोया अख्तर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा नेक काम किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। जोया ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 15 के चैरिटी विशेष एपिसोड में जीती 25 लाख रुपये की धनराशि पर्यावरण संरक्षण के हितार्थ काम करने वाले पद्मभूषण डॅा.अनिल प्रकाश जोशी की संस्था हिमालयन एनवायरमेंटल स्टडीज एंड कंजर्वेशन आर्गेनाइजेशन (हेस्को) को दान कर दी है।

 

केबीसी के हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन से बातचीत में जोया अख्तर ने कहा, पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी अपनी संस्था हेस्को के जरिये उस क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण पर काम करते हुए वहां की अर्थव्यवस्था को बढ़ाते हैं, उसे आत्म स्थायी बनाते हैं। लोकल नीड्स मेट लोकल (क्षेत्रीय लोगों की जरूरतें क्षेत्रीय उत्पादों से पूरी हो) उनका मंत्र है।

 

उन्होंने बताया कि हमें लगा कि यह बहुत अच्छा काम है और यह वर्तमान समय की जरूरत है। इसलिए हमने इस संस्था को चुना है। 

 

एक सवाल के जवाब में जोया ने कहा, हमने देखा कि पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाले लोग क्या-क्या कर रहे हैं। हमें हेस्को का कार्य अच्छा लगा। वह महिला सशक्तीकरण पर भी काम कर रहे हैं।

बता दें, जोया अख्तर फिल्म 'द आर्चीज' की प्रमोशन को लेकर स्टार कास्ट सुहाना खान, अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा और युवराज मेंडा के साथ केबीसी के सेट पर पहुंची थीं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!