Adorable Pic: बेटे को बाहों में लिए 'सुहानी सी लड़की' फेम राजश्री रानी ने शेयर की तस्वीर, लाडले का रखा ये प्यारा सा नाम

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Apr, 2024 03:06 PM

rajshri rani gaurav mukesh announce their son name with adorable picture

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर इसी साल बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने प्यार के महीने यानि 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया। वहीं अब बच्चे के...

मुंबई: 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर इसी साल बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने प्यार के महीने यानि 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया।

PunjabKesari

वहीं अब बच्चे के जन्म के लगभग 2 महीने बाद कपल ने न्यूबाॅर्न बेबी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया। कपल ने न्यूबाॅर्न बेबी का नाम सहस्त्र गौरव रखा है।  तस्वीर में कपल अपने लाडले को बाहों में उठाए कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ....हमने उसका नाम सहस्त्र गौरव  रखा है'🧿🧿🧿। फैंस कपल के लाडले की तस्वीर और नाम दोनों को ही काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें कि  राजश्री और गौरव की मुलाकात स्टार प्लस के सीरियल  'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस सीरियल में  वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था लेकिन शो में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। सेट पर ही दोनों प्यार में पड़ गए और राजश्री ने 20 नवंबर 2020 को गौरव संग शादी रचाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauravv Mukesh (@gauravmukesh)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!