दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए आ रहे हैं प्रेत Boys, रिलीज हुआ हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज का ट्रेलर

Edited By Varsha Yadav, Updated: 19 Jun, 2023 03:38 PM

new horror web series pret boys trailer is out now

हॉरर कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अमेजॉन मिनी टीवी पर 'प्रेत बॉयज' जल्द ही स्ट्रीम होने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अमेजॉन मिनी टीवी पर 'प्रेत बॉयज' जल्द ही स्ट्रीम होने वाली है। इस वेब सीरीज में भूतों के साथ हंसी का मजेदार तड़का लगाया गया है। 'प्रेत बॉयज' में शार्दुल पंडित, आंचल मुंजाल, ऋतिक घनसानी के साथ अहान निर्बान मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 

'प्रेत बॉयज' का ट्रेलर हुआ रिलीज
आज तक आपने स्टार्ट अप के कई आइडियाज सुने होंगे लेकिन ये प्रेत बॉयज भूत भगाने के बिजनेस शुरू करते हैं। प्रेम, तत्सत और रजत जब तक भूत भगाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं जब तक उनकी मुलाकात ईशा से नहीं होती। ईशा को भूत दिखाई देते हैं। इसके बाद भूतों को पकड़ने का असली खेल शुरू होता है और माहौल बेहद डरावना हो जाता है। 

इस वेब सीरीज के बारे में बताते हुए आंचल मुंजाल ने कहा, “ प्रेत बॉयज में सभी लोगों के साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था। सभी ने अपने किरदारों को बेहद मजेदार तरीके से निभाया। उम्मीद है कि दर्शक इसे देखना उतना ही पसंदग करेंगे, जितना हमने इसपर काम किया है।"

शार्दुल पंडित ने कहा “ओटीटी की दुनिया में यह मेरा पहला उद्यम है और मैं एक कॉमेडी किरदार निभाने के लिए बहुत एक्साइटेड था क्योंकि मैंने इससे पहले टीवी पर बहुत सारी भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसमें भूतों के साथ कॉमेडी भी है। ऐसे में निर्देशक ने मुझे सामने बैठाकर मेरे किरदार के बारे मे समझाया और मुझे रजत का रोल प्ले करने के लिए राजी कर लिया। पूरे शो के दौरान हम अपने डायलॉग्स में सुधार करते रहे, जिससे यह काफी मजेदार हो गया।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!