'औरतें सिर्फ सेक्स के लिए नहीं' रावण दहन पर उठे सवाल तो सुब्रमण्यम स्वामी पर भड़कीं कंगना

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Oct, 2023 12:28 PM

kangana slams subramanian swamy for questioning her presence at ramlila

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब एक बार फिर कंगना अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि लड़कियां सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती उनके पास और भी कई अंग है।...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब एक बार फिर कंगना अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि लड़कियां सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती उनके पास और भी कई अंग है। दरअसल, दशहरे के मौके पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन कर बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चर्चा में आ गई हैं।

PunjabKesari

रावण दहन करने वाली पहली महिला बनी कंगना ने ऐसा कर 50 साल के इतिहास को बदला। जहां कुछ लोग इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर आपत्ति जताई। इन्हीं में से एक हैं कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना को ट्रोल किया जा रहा था। उनमें से एक पोस्ट को सुब्रमण्यम स्वामी ने शेयर किया।

PunjabKesari

 

शेयर किए इस पोस्ट में कंगना व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा था- 'क्या ये कंगना रनौत है? जिसे मोदी सरकार द्वारा इंटरटेन किया गया। इसी पोस्ट को सुब्रमण्यम स्वामी ने री-पोस्ट किया और लिखा-'एसपीजी गपशप के अनुसार वो एक 'फ़्रिक्वैंट फ़्लायर' हैं। एसपीजी को गपशप क्यों करनी चाहिए? क्योंकि संगठन पर काम का बोझ ज्यादा है। उन्हें रामलीला के अंतिम दिन चीफ गेस्ट बनाया जाना मर्यादा पुरूषोत्तम राम के लिए अशोभनीय है।'

PunjabKesari

कंगना ने सुब्रमण्यम स्वामी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा-'गहरी जड़ें जमा चुकी लैंगिकता और महिला शरीर के लिए वासना आपको एक खराब आदमी बनाती है। महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं उनके पास और भी अंग होते हैं जैसे दिमाग, दिल, हाथ, पैर और बाकी सभी चीजें जो एक पुरुष के पास होती हैं। एक महान नेता बनने के लिए यह ज़रूरी है।'

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना kr फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। 'तेजस' के बाद कंगना एक फिल्म में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म की बाकी कास्ट में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन हैं। भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल की घटनाओं पर बेस्ड यह फिल्म आने वाले साल में रिलीज होगी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!