यशराज फिल्म्स ने की 'मर्दानी 3' की घोषणा, खाकी वर्दी पहन फिर दमदार अंदाज में दिखेंगी रानी मुखर्जी

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Dec, 2024 03:20 PM

yash raj films announced rani mukherjee fame  mardaani 3

'मर्दानी 2' के बाद अब एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इसके तीसरे पार्ट में नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म मर्दानी 3 की घोषणा कर दी है। ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर यशराज फिल्म्स नेआधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की है, जिसमें रानी...

मुंबई. 'मर्दानी 2' के बाद अब एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इसके तीसरे पार्ट में नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म मर्दानी 3 की घोषणा कर दी है। ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर यशराज फिल्म्स नेआधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की है, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी।

 

मर्दानी 3 को लेकर रानी मुखर्जी ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं! पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं। ‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा।

 

रानी मुखर्जी ने आगे कहा, जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की शुरुआत की, तो हमारी कोशिश थी कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो ‘मर्दानी फ्रेंचाइज़ी’ को अगले स्तर पर ले जाए। मैं जो कहानी हमारे पास है उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही रोमांचित होंगे। ‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, और इससे जुड़े दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि हम दर्शकों को निराश न करें। 

बता दें, ‘द रेलवे मेन’ फेम आयुष गुप्ता ने ‘मर्दानी 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है।  फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे। फिलहाल वे ‘वॉर 2’ के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!