...तो इसलिए भारत में पहले रिलीज हो रही है दीपिका की 'xXx'

Edited By Updated: 03 Jan, 2017 07:46 PM

xxx movie release first in india

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म xXx: Return Of Xander Cage 14 जनवरी को रिलीज हो....

मुंबई- अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म xXx: Return Of Xander Cage 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि दुनियाभर में ये फिल्म सबसे पहले इंडिया में रिलीज हो रही है।

बता दें फिल्म को पहले इंडिया में रिलीज करने की सलाह दीपिका ने ही मेकर्स को दी थी। हालांकि फिल्म के प्रमोशंस की शुरुआत मैक्सिको से की जाएगी। मेकर्स ने भी फ़िल्म की लीडिंग लेडी दीपिका के सुझाव को मानते हुए इसे भारतीय दर्शकों को सबसे पहले दिखाने का फैसला किया। 

दीपिका प्रमोशंस के लिए अमेरिका जा चुकी हैं। फिल्म को लेकर दीपिका काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने कहा- 'ये मेरी पहली हॉलीवुड फ़िल्म है। मैं नर्वस होने के साथ उत्साहित भी हूं। इस सफर की अब शुरुआत हो रही है। हम जल्द भारत आ रहे हैं।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!