'लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?..विवेक ओबेरॉय का बयान वायरल, कहा- किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Nov, 2025 04:47 PM

vivek oberoi statement goes viral over shah rukh khan

विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्मों जैसे 'काल', 'युवा', 'मस्ती', और 'प्यारे मोहन' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने बेहतरीन अभिनय के कारण वे किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे। हालांकि,...

मुंबई. विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्मों जैसे 'काल', 'युवा', 'मस्ती', और 'प्यारे मोहन' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने बेहतरीन अभिनय के कारण वे किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे। हालांकि, अब उन्होंने फिल्मों में काम करना धीरे-धीरे कम कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में विवेक ने इंडस्ट्री के दिग्गज सेलेब्स और शाहरुख खान पर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

bollywood actor vivek oberoi vivek oberoi career vivek relationship


2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?'

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि एक समय के बाद कोई भी व्यक्ति इतिहास में बस एक फुटनोट बनकर रह जाता है। आज आप किसी से भी पूछिए कि 1960 के दशक में कौन सी फिल्म में किसने काम किया था, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी आप इतिहास में ही सिमट जाएंगे। शायद 2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?'

 

आज की पीढ़ी राज कपूर को नहीं जानती

इसके बाद एक्टर ने राज कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि रणबीर कपूर के फैंस शायद उनके दादा के बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे। उन्होंने कहा, 'जैसे आजकल लोग पूछते हैं, 'राज कपूर कौन हैं?' आप और मैं, हम उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन अगर आप रणबीर कपूर के किसी भी यंग फैन से पूछिए तो शायद उन्हें यह भी पता न हो कि राज कपूर कौन थे। तो शायद इतिहास आपको गुमनामी में धकेल देता है।'


बात करें शाहरुख खान की तो एक्टर को पिछली बार 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों में देखा गया था। उनकी इन तीनों फिल्मों ने दुनिया भर में जबरदस्त कमाई की थी। अब शाहरुख की अगली फिल्म 'किंग' है, जिसका टीजर उनके 60वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!