निधनः जिंदगी की जंग हारे दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Nov, 2022 03:45 PM

veteran actor vikram gokhale passed away

मनोरंजन जगत से हाल ही एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते वह हार गए और 26...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते वह हार गए और 26 नवंबर को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

 

विक्रम गोखले 82 साल के थे। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी, जिसके इलाज के चलते वह दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है।

 

विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'परवाना' से की थी। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम ने कई सुपरहिट मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!