प्यार की तलाश में डेटिंग एप पर पहुंचे ऋतिक, आदित्य और अर्जुन, Urvashi Rautela ने खोली पोल!

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Sep, 2024 05:14 PM

urvashi rautela revealed hrithik aditya and arjun on dating app

पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स के डेटिंग ऐप प्रोफाइल पर होने की खबरें सामने आ रही हैं,जिसमें ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के नाम शामिल हैं. हालांकि ये अभी तक कंफर्म नहीं है कि ये खबरें सही हैं कि नहीं। इसी बीच मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला...

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स के डेटिंग ऐप प्रोफाइल पर होने की खबरें सामने आ रही हैं,जिसमें ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के नाम शामिल हैं. हालांकि ये अभी तक कंफर्म नहीं है कि ये खबरें सही हैं कि नहीं। इसी बीच मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने डेटिंग एप प्रोफाइल को लेकर खुलासा किया है और कई सेलेब्स के प्रोफाइल एप पर होने की बात कही है।

हॉटलफ्लाई को दिए इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने कई सेलेब्स की डेटिंग एप प्रोफाइल के बारे में बात की और बताया कि वो भी इस एप पर मौजूद हैं। उर्वशी ने इंटरव्यू में कहा- 'मैं राया पर हूं लेकिन सिर्फ दोस्तों के लिए किसी और पर्सपैक्टिव के लिए नहीं। ऋतिक राया पर हैं। मैंने आदित्य रॉय कपूर को भी एप पर देखा है। उनके अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज को मैंने एप पर देखा है।'

 

जब उर्वशी से पूछा गया कि क्या उन्होंने राया एप पर स्वाइप किया है- इस पर उन्होंने मज़ाक में कहा- 'मेरे पास पहले से ही उनके नंबर हैं। मुझे राइट स्वाइप करने की क्या ज़रूरत है? शेड्यूल के हिसाब से, अगर मेरे पास खाली समय है और उनके पास खाली समय है, तो हम बात कर सकते हैं। फिर बहुत से लोगों को आपको मैसेज भेजने के लिए पे करना पड़ता है।'

 

उर्वशी रौतेला ने ये सब तब कहा है जब बॉलीवुड एक्टर्स की डेटिंग प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसमें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम लिखा हुआ है. जिनके बायो में लिखा है- अभिनेता/निर्माता। आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के बायो में सिंगल लिखा हुआ है।

PunjabKesari

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!