Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jun, 2021 01:06 PM

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चुटकियों में फैंस को दीवाना बनाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लू लहंगे में अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर...
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चुटकियों में फैंस को दीवाना बनाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लू लहंगे में अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
लुक की बात तो ब्लू कलर के लहंगे में उर्वशी रौतेला का ट्रेडशनल लुक फैंस को खूब भा रहा है।

बालों में कजरा सजाए, नेक पर मोतियों का नेकलेस और मैचिंग टीका लगाए उर्वशी रोतेला खूबसूरत हसीना लग रही हैं।

पैरों में घूंघरों बांध कथक करती हुई एक्ट्रेस लोगों के दिलों में छनकार बजा रही हैं। पहली बार कथक करते हुए देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

काम की बात करें तो कुछ दिनों पहली ही उर्वशी रौतेला का सॉन्ग डूब गए रिलीज हुआ था, जिसमें वह सिंगर गुरू रंधावा के साथ नजर आईं। इस गाने को 100 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है।
