एक्ट्रेस के बार बार मजबूर करने पर बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, अब पुलिस हिरासत में वीना

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Oct, 2024 12:57 PM

tv actress veena s boyfriend commits suicide police arrested her

साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वर्धिनी यल्लारेमट्ट के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस वीना पर अपने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने 1 अक्टूबर को बेंगलुरु में बैनरघट्टा रोड पर सीके...

 

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वर्धिनी यल्लारेमट्ट के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस वीना पर अपने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने 1 अक्टूबर को बेंगलुरु में बैनरघट्टा रोड पर सीके पाल्या के पास मंडी लेआउट में खुदकुशी कर ली थी और इसके बाद उनके परिवार ने दावा किया कि वीना के उत्पीड़न के कारण वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ, क्योंकि एक्ट्रेस उन्हें बार-बार शादी के करने के लिए मजबूर कर रही थी।

 

इवेंट मैनेजमेंट फर्म का कर्मचारी मदन एक साल से वीना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, जब मदन ने एक्ट्रेस से शादी करने से इनकार कर दिया, तो वीना ने कथित तौर पर उसे मजबूर किया, यहां तक​​कि खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और उसके पेरेंट्स के घर पर हंगामा किया।

 

हुलीमावु पुलिस ने वीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को घटनास्थल पर ब्रीजर की सात इस्तेमाल की हुई बोतलें बरामद हुईं पूछताछ के लिए वीना को हिरासत में ले लिया है। 


रात 9 बजे वीना ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन करके बताया कि मदन ने अपने घर की चौथी मंजिल पर बाथरूम में फांसी लगा ली है। अधिकारी वहां पहुंचे तो मदन का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। वीना ने दावा किया कि उन्हें विश्वास था कि मदन अभी भी जिंदा है, इसलिए उन्होंने फंदा काटकर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की।

  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!