माधवी भाभी चेन स्मोकर है... 'मिसेज भिड़े' के हाथों में सिगरेट और टाॅम बाॅय लुक देख मचा था बवाल, सोनालिका जोशी ने सुनाया वाक्या

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Jul, 2025 12:55 PM

tmkoc s madhavi bhabhi aka sonalika joshi once called chain smoker

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज भिड़े यानि सोनालिका जोशी स्क्रीन पर साड़ी में लिपटी और सीधे-सादे किरदारों में ही नजर आई हैं। हालांकि रियल लाइफ में वह बेहद माॅर्डन हैं। जी हां, एक बार तो उन्होंने एक ऐसा फोटोशूट करवाया था, जिसके कारण वह निशाने...

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज भिड़े यानि सोनालिका जोशी स्क्रीन पर साड़ी में लिपटी और सीधे-सादे किरदारों में ही नजर आई हैं। हालांकि रियल लाइफ में वह बेहद माॅर्डन हैं। जी हां, एक बार तो  उन्होंने एक ऐसा फोटोशूट करवाया था, जिसके कारण वह निशाने पर आ गई थीं। सोनालिका की तस्वीरों पर बवाल मच गया था, और लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि माधवी भाभी तो चेन स्मोकर हैं।

PunjabKesari

दरअसल, सोनालिका जोशी ने बहुत पहले एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वह सिगरेट पीती नजर आई थीं। अब सोनालिका ने एक पॉडकास्ट में उसके बारे में बात की। साथ ही बताया कि लोगों ने उन्हें किस तरह ताने मारे थे।

PunjabKesari

सोनालिका जोशी नेपॉडकास्ट में कहा, 'मेरा एक फोटोशूट हुआ था, जिसके बारे में मैंने पोस्ट किया था। फोटो सेशन में मैंने हाथ में एक सिगरेट पकड़ी हुई थी। मैं तब टॉम बॉय टाइप थी, एकदम कड़क लुक, और मैं ऐसे पकड़ कर बैठी हूं सिगरेट। मैं पी नहीं रही हूं, बस स्टाइल के लिए, पोज के लिए सिगरेट पकड़ी है।'

PunjabKesari

सोनालिका ने आगे बताया- 'उसके बाद यूट्यूब पर अचानक ही आया कि मैं चेन स्मोकर हूं और पता नहीं क्या क्या। मैंने कहा कि करने दो बातें। मेरे लिए मेरी सबसे बड़ी दौलत फैमिली है। अगर उनको पता है कि मैं कैसी हूं तो मुझे क्या ही फर्क पड़ता है कि लोग क्या बोल रहे हैं, और क्या नहीं बोल रहे हैं। उन्हें जो छापना है, छापने दो। उन्हें बात करने दो। उन्हें मजा आ रहा है। शायद उनका यूट्यूब चैनल चल रहा है।'

PunjabKesari
सोनालिका जोशी के करियर की बात करें, तो वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में माधवी आत्माराम भिड़े का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हो गई हैं हालांकि, उन्होंने थिएटर से शुरुआत की थी और कई नाटकों में काम किया। वह मराठी टीवी सीरियलों का भी हिस्सा रहीं।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!