प्रेरणा सिंह से लेकर अश्विनी अय्यर तिवारी तक यह महिलाएं अपने अनोखे विजन से ला रही बड़ा बदलाव

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 25 Jul, 2024 11:51 AM

these women are bringing big change with their unique vision

महिला प्रोड्यूसर्स फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। वे नए आइडियाज, मजबूत लीडरशिप और हर तरह को कहानियों पर ध्यान केंद्रित करके फिल्में बनाने के तरीके को बदल रही हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  महिला प्रोड्यूसर्स फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। वे नए आइडियाज, मजबूत लीडरशिप और हर तरह को कहानियों पर ध्यान केंद्रित करके फिल्में बनाने के तरीके को बदल रही हैं। उनकी भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि महिलाओं, अल्पसंख्यकों और कम दिखाए गए समूहों की कहानियाँ सच्चाई से बताई जाएं। जिससे दर्शकों को इन विषयों के बारे में बेहतर समझ मिलती है।एकता कपूर, प्रेरणा सिंह और रिया कपूर जैसी महिला प्रोड्यूसर्स ने साबित कर दिया है कि महिलाओं द्वारा लीड प्रोडक्शन बहुत सफल हो सकते हैं। तो आइए इन महिलाओं पर नज़र डालते हैं, जो इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में टॉप पर बनीं हुई हैं।

एकता आर कपूर 

PunjabKesari

बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर अपनी कई सफल प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। वह महिला प्रधान फिल्में बनाने में हमेशा आगे रही हैं। एकता ने कई हिट टीवी शो और फिल्में प्रोड्यूस की हैं, और उनके योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड भी मिल चुका है। 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का', 'क्रू', 'थैंक्यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों के साथ, एकता आर कपूर ने इन आइकॉनिक सामाजिक विषयों पर अपना टेलेंट साबित की है, जो दर्शकों के दिलों में उतर गई हैं।

प्रेरणा सिंह

PunjabKesari

भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह फिल्म प्रोडक्शन के लिए अपने क्रिएटिव एप्रोच के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' जैसी शानदार फ़िल्में बनाई हैं। कहानी कहने के प्रति उनकी कमिटमेंट उनके प्रोजेक्ट के चॉइस में साफ नजर आती है, जिसमें अक्सर मजबूत कहानियाँ और अलग अलग तरह के किरदार होते हैं।

अश्विनी अय्यर तिवारी

PunjabKesariअर्थस्काई पिक्चर्स की अश्विनी अय्यर तिवारी एक जानी मानी फिल्ममेकर हैं, जो अपनी आकर्षक कहानी और अनोखे दृष्टि के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने असल जिंदगी को दर्शाती दिल छू लेने  वाली कहानियों के साथ अपनी पहचान बनाई है। ‘पंगा’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘बवाल’ जैसी उनकी फ़िल्में मीनिंगफुल और एंटरटेनिंग कंटेंट बनाने के लिए अपनी कमिटमेंट को दर्शाती हैं, जो उन्हें इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनाती हैं।

रिया कपूर

PunjabKesari

एक स्टाइलिस्ट होने के अलावा, AKFC नेटवर्क की रिया कपूर एक प्रमुख निर्माता के रूप में भी जानी जाती हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 'आयशा', 'खूबसूरत' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों के पीछे उनकी अनोखी सोच ने मजबूत, स्वतंत्र महिला किरदारों और प्रगतिशील विषयों पर जोर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!