‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में शामिल होगी ये हॉट मॉडल

Edited By Updated: 05 May, 2017 05:46 PM

these hot s will be included in the khatron ke khiladi

रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 आने वाला है।

मुंबई: रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 आने वाला है। इस शो में कई फेमस टीवी स्टार हिस्सा लेने वाले हैं। इस शो से जुड़ी खबरें हैं कि निया शर्मा, करन वाही, युविका चौधरी, प्रिंस नरुला, मनवीर गुर्जर, रवि दुबे, शंतनु महेश्वरी और शिबानी डांडेकर जैसे कलाकर शो का हिस्सा होंगे। अब इस लंबी लिस्ट में मनवीर गुर्जर के बाद बिग बॉस-10 की एक और कंटेस्टेंट के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में एक नहीं बल्कि दो-दो फाइनलिस्ट हिस्सा लेने वाले हैं। हम आपको पहले बता चुके हैं कि बिग बॉस-10 के विनर मनवीर गुर्जर ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि खूबसूरत मॉडल लोपामुद्रा राउत भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!