सस्पेंस, क्राइम और आत्म-खोज की कहानी है ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’, प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 17 Aug, 2026 04:20 PM

the makers of  paatal lok  are coming up with a new offering called  babita sing

एक हत्या, दो रहस्य और खुद को तलाशने का सफर... प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक हत्या, दो रहस्य और खुद को तलाशने का सफर... प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। रोमांच, रहस्य और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरपूर यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 28 अगस्त 2026 को भारत समेत दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

फिल्म का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा अमिता व्यास ने लिखी है। फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इसके निर्माता सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी हैं। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं।

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में निमिषा सयाजन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी।

हत्या की जांच के बहाने खुद को तलाशेगी ‘बेबी’

एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी बबीता, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है, के इर्द-गिर्द घूमती है। बेबी एक निलंबित पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा दूसरों को प्राथमिकता देते हुए बिताया है।

बचपन के एक करीबी दोस्त की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इस घटना से टूट चुकीं बेबी सच्चाई तक पहुंचने का फैसला करती हैं। हत्या की जांच के दौरान वह सिर्फ अपराध की गुत्थी सुलझाने की कोशिश नहीं करतीं, बल्कि अपने अतीत, रिश्तों और खुद की पहचान से भी सामना करती हैं।

फिल्म इसी सफर के जरिए एक ऐसी महिला की कहानी सामने लाती है, जो हमेशा दूसरों की उम्मीदों के मुताबिक जीती रही, लेकिन एक घटना उसे अपनी जिंदगी और फैसलों को नए नजरिए से देखने के लिए मजबूर कर देती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्राइम के साथ भावनात्मक कहानी पर भी फोकस

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री तक सीमित नहीं है। कहानी में जटिल पारिवारिक रिश्तों, व्यक्तिगत संघर्षों और आत्म-खोज को भी प्रमुखता दी गई है। फिल्म एक महिला के उस सफर को दिखाती है, जहां सच्चाई की तलाश धीरे-धीरे उसकी अपनी जिंदगी को समझने का जरिया बन जाती है।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल माधोक ने कहा कि प्लेटफॉर्म ऐसी कहानियां पेश करने की कोशिश करता है, जो अलग होने के साथ-साथ दर्शकों की भावनाओं से भी जुड़ सकें। उनके मुताबिक, ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ एक बेहद मानवीय कहानी है, जो दुख, रिश्तों और जिंदगी की जटिलताओं के बीच अपनी आवाज और पहचान तलाशने वाली महिला की यात्रा को सामने लाती है।

उन्होंने फिल्म की रचनात्मक टीम की भी तारीफ की और कहा कि निमिषा सयाजन ने बेबी के किरदार में गहराई और प्रामाणिकता लाई है।

सुदीप शर्मा बोले- अपराध के पीछे छिपी है एक महिला की निजी कहानी

फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा के मुताबिक, कहानी भले ही एक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इसका मूल एक महिला की निजी यात्रा है। उन्होंने बताया कि बेबी ने हमेशा खुद को दूसरों के हिसाब से ढाला और दूसरों की मंजूरी को प्राथमिकता दी, लेकिन हत्या की जांच उसे अपनी जिंदगी को नए सिरे से देखने का मौका देती है।

सुदीप शर्मा ने निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि ‘पाताल लोक’ के दोनों सीजन में प्राइम वीडियो के साथ काम करने के बाद इस कहानी को भी उसी मंच पर लाना टीम के लिए स्वाभाविक फैसला था।

अब 28 अगस्त 2026 को ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री के रोमांच के साथ एक महिला की आत्म-खोज और अपने लिए आवाज उठाने की कहानी कितनी प्रभावी बन पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!