‘तारक मेहता’ के शैलेश लोढ़ा के फैंस परेशान, जन्मदिन के मौके पर लगी चोट

Edited By Rahul Rana, Updated: 08 Nov, 2024 03:42 PM

taarak mehta  shailesh lodha got injured on the occasion of his birthday

टीवी के फेमस एक्टर शैलेश लोढ़ा, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने जाते हैं, को हाल ही में एयरपोर्ट पर पैर में बड़ी चोट लगी हुई दिखाई दी। 8 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है, और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बाॅलीवुड डेस्क : टीवी के मशहूर एक्टर और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा के फैंस के लिए हाल ही में एक बुरी खबर आई है। शैलेश लोढ़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन इस दौरान उनके पैर में एक बड़ी चोट लगी हुई थी। उनके पैर पर बड़ा प्लास्टर भी चिपका हुआ था, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

चोट की जानकारी मिली पैपराजी से

हाल ही में शैलेश को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया और इस दौरान उनके पैर पर चोट लगी हुई थी। पैप्स ने शैलेश से पूछा कि क्या हुआ है, तो शैलेश ने जवाब दिया, "चोट लग गई दोस्त," और एक अन्य पैपराजी ने यह भी कहा कि "बहुत बड़ी चोट लगी है।" इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया, जिससे शैलेश के फैंस की चिंता और बढ़ गई।

PunjabKesari

फैंस ने दी शुभकामनाएं

वीडियो में शैलेश ने पैप्स को नमस्ते किया और फिर वहां से चले गए। इसके बाद, शैलेश के फैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो के नीचे कमेंट्स किए और उनकी जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने पूछा, "आपके पैर में क्या हुआ?" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाइए।" तीसरे ने लिखा, "यह बड़ी चोट है, आपको आराम करना चाहिए।" फैंस ने इस वीडियो पर शैलेश की सेहत के बारे में चिंता जाहिर की और उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहा।

आज है शैलेश का जन्मदिन

आज 8 नवंबर को शैलेश लोढ़ा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर शैलेश के पैर में चोट लगना उनके फैंस के लिए एक दुखद खबर बनकर आया। हालांकि, शैलेश के फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। शैलेश लोढ़ा भले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका फैनबेस आज भी बहुत मजबूत है और उन्हें लेकर खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।

PunjabKesari

शैलेश के फैंस अब उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!